बिना किसी ठोस मास्टर प्लान के कार्य होने से पूरा शहर हो गया है अस्त- व्यस्त- सांसद प्रतिनिधि

Published by :RAJKISHOR K
Published at :27 Apr 2026 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
बिना किसी ठोस मास्टर प्लान के कार्य होने से पूरा शहर हो गया है अस्त- व्यस्त- सांसद प्रतिनिधि

बिना किसी ठोस मास्टर प्लान के कार्य होने से पूरा शहर हो गया है अस्त- व्यस्त- सांसद प्रतिनिधि

विज्ञापन

– सांसद प्रतिनिधि ने कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर वॉटर ड्रेनेज सिस्टम कार्य का किया निरीक्षण कटिहार शहर में 220 करोड़ की लागत से स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम का काम लंबे समय से किया जा रहा है. पर परियोजना की धीमी रफ्तार आमलोगों के लिए सरदर्द बन गई है. सालों से चल रहे इस अधूरे काम के कारण लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इसी क्रम में कटिहार सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर शहर के बिनोदपुर, राजहाता, दुर्गापुर सहित अन्य जगहों पर जहां स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम का कार्य जारी है. उस स्थल पर पहुंचकर कार्य का जायजा लिया. काफी धीमी गति से हो रहे कार्य के प्रति नाराजगी जतायी. सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कहा कि परियोजना की धीमी रफ्तार आमलोगों के लिए सिरदर्द बन गई है. लंबे समय से चल रहे इस अधूरे काम के कारण शहर वासियों को गंभीर जल जमाव-जाम और अन्य कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि बुडको द्वारा काम इतना धीमी गति से किया जा रहा है कि उम्मीद है कि इस बार भी मानसून में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि विशेष रूप से कालीबाड़ी रोड, सदर अस्पताल रोड, पटेल चौक, तीनछिया, बिनोदपुर, दुर्गापुर सबसे ज्यादा प्रभावित है. सड़कों के किनारे खोदे गए बड़े-बड़े गड्ढे में गंदा पानी भर गया है. जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है और काफी बदबू भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहा है. सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि बिना किसी ठोस मास्टर प्लान के काम हो रहा है. जिससे पूरा शहर अस्त-व्यस्त हो गया हैं. उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द तीव्र गति से कार्य हो दो शिफ्ट में काम कराया जाए और अच्छी फिनिशिंग के साथ हो हम सभी यही चाहते हैं. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर कटिहार सांसद तारिक अनवर के द्वारा भी कटिहार जिला अधिकारी को पत्र लिखा गया है. अब जल्द ही जिलाधिकारी से पुनः मिलकर कार्य को तीव्र गति से कराने का निर्देश देने की मांग की जायेगी. कांग्रेस नेता प्रो विनोद यादव ने कहा कि परियोजना के धीमी गति से हो रहे कार्य की वजह से महिलाओं-बच्चों के साथ-साथ रोजगार करने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है. प्रतिदिन घंटो जाम लगी रहती है. जबकि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. कार्य तीव्र गति से हो हम सभी यही चाहते हैं क्योंकि काफी लंबे समय से यह कार्य जारी है. अब तक लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है. मौके पर जहांगीर,अरुण यादव, चंदन यादव, इम्तियाजुल, राजा, सउद आलम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन