28 से पांच मई तक नौ से तीन बजे तक बिजली रहेगी बाधित

Published by :RAJKISHOR K
Published at :27 Apr 2026 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
28 से पांच मई तक नौ से तीन बजे तक बिजली रहेगी बाधित

28 से पांच मई तक नौ से तीन बजे तक बिजली रहेगी बाधित

विज्ञापन

कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं को अगले कुछ दिनों तक निर्धारित समय में बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा. यह कटौती मेंटेनेंस कार्य के कारण की जायेगी. 33 केवी फीडर में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य 28 अप्रैल से आगामी पांच मई तक किया जायेगा. इस दौरान प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. प्रभावित क्षेत्रों में बारसोई के सभी इलाके शामिल हैं. विद्युत विभाग ने बताया कि यह कार्य उपभोक्ताओं को भविष्य में बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है. विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि मौसम खराब रहता है या किसी आपात स्थिति का सामना करना पड़ता है, तो निर्धारित कार्य को अगले दिन के लिए स्थगित किया जा सकता है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन