प्रगणक व पर्यवेक्षक घर-घर जाकर स्व गणना के लिये लोगों प्रेरित करें: डीएम

Published by :RAJKISHOR K
Published at :27 Apr 2026 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
प्रगणक व पर्यवेक्षक घर-घर जाकर स्व गणना के लिये लोगों प्रेरित करें: डीएम

प्रगणक व पर्यवेक्षक घर-घर जाकर स्व गणना के लिये लोगों प्रेरित करें: डीएम

विज्ञापन

– जिला समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कटिहार समाहरणालय स्थित एनआईसी के सभागार में सोमवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की शुरुआत में डीएम ने सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना को लेकर चलाये जा रहे स्व गणना कार्य एक मई 2026 तक अवश्य पूर्ण करायें. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर लोगों को स्व गणना के लिए प्रोत्साहित व प्रेरित करें. ताकि दो मई 2026 से मकान सूचीकरण के कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो. बैठक में डीएम ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जीविका से संबंधित पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया कि अपने सभी अधीनस्थ कर्मचारियों की स्व गणना कराकर जिला मुख्यालय को रिपोर्ट प्रेषित करें. इसके अतिरिक्त बैठक में पीएचईडी को चापाकलों की मरम्मत कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया. डीएम न जिला सहकारिता पदाधिकारी बृजेन्द्र कुमार को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गेहूं खरीद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी रीना गुप्ता को पांडुलिपियों को संग्रहित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में पीपीटी के माध्यम से विभिन्न विभागों की गतिविधियों एवं योजनाओं की समीक्षा की गयी. जिनमें शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति एवं युवा, खेल, परिवहन, मद्य निषेध, नगर निगम, श्रम संसाधन, पथ निर्माण प्रमंडल, ग्रामीण पथ प्रमंडल, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल आदि प्रमुख रूप से शामिल थे. डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बढ़ाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिये. डीएम ने सभी अंचलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रत्येक प्रखंड में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, खेल मैदान, पानी की टंकी, पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र के लिए आवंटित भूमि की स्थिति की सख्त समीक्षा की. अंचलाधिकारियों को भूमि उपलब्ध कराने तथा एनओसी प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने जोर देकर कहा कि भूमि संबंधी अड़चनों को तत्काल दूर किया जाय. ताकि सभी निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सकें. बैठक में अपर समाहर्ता बिनोद कुमार, जिला स्तरीय समन्वय समिति के सभी पदाधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी जुड़े थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन