भभुआ सदर अस्पताल में बवाल, इलाज कराने पहुंचे सिपाही को चैंबर में बंद कर बेरहमी से पीटा

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में सिपाही के साथ मारपीट

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar News: भभुआ के सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे एक सिपाही के साथ स्वास्थ्य कर्मियों ने मारपीट कर दी. इलाज में लापरवाही को लेकर हुए विवाद के बाद उसे डॉक्टर चैंबर में बंद कर पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

Bihar News: भभुआ के सदर अस्पताल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. भभुआ थाना में तैनात एक सिपाही डिहाइड्रेशन की समस्या के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा था, लेकिन वहां उसके साथ मारपीट की घटना हो गई. बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से लापरवाही बरती जा रही थी. इस पर सिपाही ने आपत्ति जताई और बेहतर इलाज की मांग की. इसी बात को लेकर सिपाही और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

विज्ञापन

झड़प के बाद चैंबर में बंद कर पिटाई

विवाद बढ़ने पर मौके पर मौजूद अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी इकट्ठा हो गए. आरोप है कि सभी ने मिलकर सिपाही को पकड़ लिया और डॉक्टर के चैंबर में ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया. इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे मामले की चर्चा शुरू हो गई.

पुलिस और प्रशासन जांच में जुटा

घटना की जानकारी मिलते ही भभुआ थाना पुलिस और सिविल सर्जन मौके पर पहुंचे. उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है. सिपाही के साथ हुई इस घटना को लेकर पुलिस महकमे में भी नाराजगी है. साथी पुलिसकर्मी इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

वहीं स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तारी के डर से हड़ताल कर दिए. काम ठप्प हो जाने की वजह से कई मरीजों का इलाज समय पर न हो सका. जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. मिली जानकारी के अनुसार देर शाम तक सदर अस्पताल में मरीजों को दवा भी नहीं मिल सकी.

Also Read: पाटलिपुत्र में बसने जा रहा मेगा सैटेलाइट टाउनशिप, जमीन वालों की बदलेगी किस्मत, मिल सकता है बड़ा फायदा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन