पुलिस ने सात शराबियों को किया गिरफ्तार

Updated at : 14 Mar 2026 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने सात शराबियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने सात शराबियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

फलका पोठिया थाना क्षेत्र के डूमर चौक के समीप पोठिया पुलिस ने सात शराबियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि संध्या गस्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि डूमर चौक के पास कुछ व्यक्ति शराब पीकर हो हल्ला कर रहा है. पुलिस वहां पहुंचकर हो हंगामा कर रहे सात लोगों को पकड़ा. पकड़ाये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर वे अपना नाम अर्जुन राय, सुखदेव उरांव दोनों ग्राम डूमर, शरीफ व संजय पासवान ग्राम पोठिया नीतीश कुमार ग्राम खोटा, संजय कुमार सिंह ग्राम बखरी सभी थाना पोठिया तथा संतोष कुमार मंडल ग्राम पिपरा मदरसा थाना फलका बताया. पूछताछ के दौरान सभी व्यक्ति के मुंह से शराब पीने जैसा गंध आ रही थी. जिसे जांच कराया गया. जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई और मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन