नवनिर्मित भवन के उद्घाटन को पहुंची विधायक को विद्यार्थियों ने किया समस्याओं से कराया अवगत

Updated:
विज्ञापन
नवनिर्मित भवन के उद्घाटन को पहुंची विधायक को विद्यार्थियों ने किया समस्याओं से कराया अवगत

नवनिर्मित भवन के उद्घाटन को पहुंची विधायक को विद्यार्थियों ने किया समस्याओं से कराया अवगत

विज्ञापन

– विधायक ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की कहीं बात आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के जोकर पंचायत के प्लस टू उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पल्सा के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन के लिए प्राणपुर विधायक निशा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची थी. उमवि पल्सा के छात्रों ने विधायक निशा सिंह को चारों ओर से घेर लिया तथा अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए बिजली, शौचालय, शुद्ध पेयजल, पंखा, साफ सफाई, छात्र-छात्राओं को शौचालय का उपयोग नहीं करने देने एवं मध्यान भोजन में हाफ प्लेट खाना देने सहित अन्य अन्य समस्याओं से अवगत कराते हुए सभी बिंदुओं पर पहल करने की गुहार लगायी. विधायक ने भी बच्चों की शिकायत सुनते ही सभी विद्यालय कक्षा में घूम कर निरीक्षण किया. जहां बिजली, पंखा एवं साफ सफाई को लेकर लापरवाही देख आग बबूला होकर कहां हमने कभी सोचा भी नहीं था कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं इतनी तकलीफ में पढ़ाई करने पर मजबूर है. कहा जिला शिक्षा पदाधिकारी को उक्त मामले से अवगत कराया जायेगा. जांच के उपरांत दोषी पाए जाने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन