बिजली समस्याओं के समाधान को एसडीओ ने की समीक्षा बैठक

बिजली समस्याओं के समाधान को एसडीओ ने की समीक्षा बैठक
– 20 दिनों में नया फीडर चालू करने का लक्ष्य, बीपीएल परिवारों को मिलेगा मुफ्त सोलर कनेक्शन बारसोई अनुमंडल सभागार भवन में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर गुरुवार को एसडीओ राजू कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार, राजस्व पदाधिकारी सोनू कुमार, जेई सहित जनप्रतिनिधि व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से संबंधित विभिन्न समस्याओं को जनप्रतिनिधियों ने विस्तार पूर्वक एसडीओ के समक्ष रखा. एसडीओ राजू कुमार ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बिजली की समस्या हर हाल में दूर की जाय. इसके लिए विभागीय पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें तथा नियमित और सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें. उन्होंने बिजली के जर्जर तारों को बदलने एवं नए फीडर निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी भी दी. कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार ने कहा, सलमारी से बारसोई होते हुए आबादपुर तक वैकल्पिक 33 केवी का नया फीडर 20 दिनों में चालू कर दिया जायेगा. बिजली व्यवस्था में सुधार आयेगा. उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा बीपीएल परिवारों को मुफ्त सोलर प्लेट एवं कनेक्शन उपलब्ध कराया जायेगा. उपभोक्ताओं को भी सोलर कनेक्शन पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा. इच्छुक उपभोक्ता इसकी जानकारी के लिए नजदीकी बिजली कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. बैठक में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, उप मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, पिंटू यादव, विधायक प्रतिनिधि सागर साह, शिवकुमार यादव, तबरेज, खैरुद्दीन समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










