भूमि अतिक्रमण की शिकायत एसडीओ से की

Updated:
विज्ञापन
भूमि अतिक्रमण की शिकायत एसडीओ से की

भूमि अतिक्रमण की शिकायत एसडीओ से की

विज्ञापन

बलिया बेलौन मधाइपुर पंचायत के बनिया टोली गांव में आंगनबाड़ी केंद्र व स्वास्थ्य केंद्र के पास बिहार सरकार की जमीन लोगों ने अतिक्रमण कर लिए जाने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. इसको लेकर ग्रामीणों ने बारसोई एसडीओ राजू कुमार को संयुक्त हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर जांचोपरांत कार्रवाई करने की मांग की है. आवेदन में बताया है कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए बिहार सरकार की जमीन को कब्जा करने के उद्देश्य से बिहार सरकार की जमीन में बना मुख्य सड़क का जगह बदल कर आंगनबाड़ी केंद्र की ओर सटा कर ईंट सोलिंग कर दिया है. आंगनबाड़ी केंद्र अतिक्रमण युक्त हो जाने से बच्चों आने-जाने में परेशानी हो रही है. यहां सड़क बनाने के नाम पर भूमि अतिक्रमण करने की बात कही. सड़क निर्माण कराये जाने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र से जल निकासी की समस्या उत्पन्न हो रही है. लोगों ने बताया की इस पर कार्रवाई नहीं होती है तो विवश होकर सड़क पर उतर कर आन्दोलन करने की बात कही.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन