अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं पर्व

बलिया बेलौन थाना प्रांगण में मिलादुन्नबी एंव विश्वकर्मा पूजा को लेकर शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.
बलिया बेलौन. बलिया बेलौन थाना प्रांगण में मिलादुन्नबी एंव विश्वकर्मा पूजा को लेकर शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना अध्यक्ष दिलशाद खान ने सभी लोगों को सौहार्दपूर्ण माहौल में जश्न मिलादुन्नबी एंव विश्वकर्मा पूजा मनाने की अपील की है. उन्होंने कहा की जुलूस ए मोहम्मदी निकालने के लिए सभी गांव को अनुज्ञप्ति लेना जरूरी है. जूलूस ए मोहम्मदी में डीजे बजाना मना है. आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करें. अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी गयी. हुड़दंगियों के साथ सख्ती से निपटा जायेगा. बैठक में पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे. बीझारा मुखिया प्रतिनिधि इनायत राही ने सड़क जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है. इस अवसर पर मधाइपुर मुखिया असरार अहमद,, उनासो पचगाछी मुखिया हाजी एजाजूल हक, तैयबपुर मुखिया मारूफ अहसन, रिजवानपुर मुखिया तहमीद सद्दाम, मेराज आलम, चनदहर मुखिया प्रतिनिधि रागीब शजर, भौनगर मुखिया सत्यनारायण यादव, इमाम जाफर आदि सहित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




