पंचायत समिति की बैठक रही हंगामेदार, कई मुद्दों को उठाया गया

Published at :19 Feb 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

पंचायत समिति की बैठक रही हंगामेदार, कई मुद्दों को उठाया गया

विज्ञापन

– सांसद प्रतिनिधि को सदन में दर्शक दीर्घा में बैठाया- पीएम आवास में वसूली एवं स्वच्छता कमी के भुगतान नहीं देने पर हुआ हंगामा बरारी पंचायत समिति की बैठक प्रमुख नसतारा खातुन को अध्यक्षता में बुधवार को की गयी. बैठक का संचालन बीपीआरओ माधवेन्द्र कुमार ने किया. मुखिया नवल किशोर ने सदन में बताया कि हुसैना उमवि में भवन की कमी के कारण एक से आठ तक की पढ़ाई बाधित हो रही है. पंचायत स्वच्छता कर्मी का भुगतान एक वर्ष से भी ज्यादा से नहीं किये जाने से कर्मी के बीच भुखमरी की समस्या आन पड़ी है. पीएम आवास में नाम जोड़ने को लेकर की जा रही अवैध वसूली कर गरीब को परेशान किया जा रहा है. पूर्वी बारीनगर पंचायत की मुखिया प्रतिनिधि मसकुर आलम ने सदन में बताया कि पीएम आवास में उगाही की जा रही हैं. जो गरीबों का शोषण है. सदन में कृषि पदाधिकारी एक कृषि कार्यालय में व्याप्त अनियमितता एवं किसी भी कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किये जाने पर निंदा प्रस्ताव लिया गया. सदन में प्रखंड आपूर्ति विभाग में राशन कार्ड बनाने को लेकर आ रही समस्या को सदन में रखते हुए बताया कि गरीबों का नाम राशन कार्ड बनाने में डाटा ऑपरेटर सहयोग नहीं कर रहा. एमओ आदर्श कुमार अमन ने सदन को बताया कि ऑनलाइन आवेदन कर एक सप्ताह में प्राप्त कर सकते है. बीडीओ किशोर कुणाल ने बताया कि पीएम आवास में एससी एसटी का अधिक से अधिक नाम जोड़ने का कार्य में सभी सहयोग करें. बीपीआरओ ने बताया कि बीपीडीपी योजना में एक करोड़ 68 लाख एवं षष्ठम वित्तीय से एक करोड़ बयालीस लाख की योजना को अपलोड 25 फरवरी तक करना है. बैठक में सांसद प्रतिनिधि सह वरिष्ठ कांग्रेसी मिथिलेश सिंह को सदन में अधिकारी पहचान नहीं पाये. जिससे उन्हें समिति संग बैठना पड़ा. पंचायत समिति की बैठक में मुखिया कौशल किशोर यादव, इब्राहिम, मिकाईल, सबीला खातुन, मतीन, उपमुखिया शेख हिदायत, समिति सदस्य मिथिलेश यादव, शंकर यादव, फहीम, जैनुल, संजय हांसदा, छोटेलाल ऋषि, हारुण, अमीर हमजा, शीला देवी, पीओ सत्येन्द्र नारायण, जेएसस, बीइओ रामदहिन प्रसाद सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बैठक में मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन