एक्टर भरत कपूर का निधन, आशोक पंडित ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनकी याददाश्त थी कमाल

Published by :Divya Keshri
Published at :28 Apr 2026 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
Bharat Kapoor Death

भरत कपूर का निधन, फोटो- इंस्टाग्राम

Bharat Kapoor Death: वेटरन एक्टर भरत कपूर का निधन हो गया. खलनायक की भूमिकाओं के लिए मशहूर भरत कपूर को आशोक पंडित ने बेहतरीन अभिनेता और इंसान बताया.

विज्ञापन

Bharat Kapoor Death: बॉलीवुड एक्टर भरत कपूर का सोमवार को 80 साल की उम्र में निधन हो गया. एक्टर पिछले कुछ समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे. उनकी तबीयत पिछले तीन दिनों से ज्यादा खराब थी और वे घर पर ही थे. इससे पहले उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था.

करीबी दोस्त ने कंफर्म किया उनके निधन की खबर

एक्टर और करीबी दोस्त अवतार गिल ने स्क्रीन से बातचीत करते हुए इस दुखद खबर की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार सोमवार शाम 6 बजे किया गया. इस दौरान परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और थिएटर ग्रुप IPTA के कुछ लोग ही मौजूद थे. उनकी प्रार्थना सभा 30 अप्रैल को शाम 5 से 7 बजे के बीच उनके घर पर आयोजित की जाएगी.

चार दशकों तक सिनेमा में सक्रिय रहे भरत कपूर

भरत कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 1970 के दशक में की थी और करीब चार दशकों तक फिल्मों, टीवी और थिएटर में काम किया. उन्होंने कई तरह के किरदार निभाए, लेकिन खास तौर पर उनके नेगेटिव रोल काफी चर्चित रहे. उन्होंने नूरी (1979), राम बलराम (1980), लव स्टोरी (1981), बाजार (1982), गुलामी (1985), आखिरी रास्ता (1986), सत्यमेव जयते (1987), स्वर्ग (1990), खुदा गवाह (1992), रंग (1993), बरसात (1995), साजन चले ससुराल (1996), मीनाक्षी: ए टेल ऑफ थ्री सिटीज जैसी फिल्मों में काम किया था.

आशोक पंडित ने दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर आशोक पंडित ने भरत कपूर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने एएनआई से बातचीत में कहा, “वह एक बेहतरीन एक्टर और बहुत अच्छे इंसान थे. एक कलाकार के रूप में उनकी याददाश्त कमाल की थी. वे अपने संवाद बहुत अच्छी तरह याद रखते थे. उनकी परफॉर्मेंस हमेशा शानदार होती थी. मैंने उनके साथ फिल्म, थिएटर और टेलीविजन-तीनों में काम किया है. आगे उन्होंने कहा, “उनका जाना इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है. वे काफी समय से बीमार थे. कैमरे के सामने वे एक बड़ा सरप्राइज होते थे. असल जिंदगी में वे बहुत शांत रहते थे, लेकिन जब अभिनय करते थे तो जादू सा कर देते थे. उनका चेहरा बहुत सॉफ्ट था, लेकिन वे पर्दे पर खलनायक के रूप में बेहद प्रभावशाली लगते थे.”

परिवार और निजी जीवन

भारत कपूर अपने पीछे पत्नी लोपा और दो बेटे राहुल और सागर को छोड़ गए हैं. उनकी बेटी कविता का कुछ साल पहले ही निधन हो चुका था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola