रांची में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी
बारिश सांकेतिक तस्वीर (Image- Canva)
Jharkhand Weather: अप्रैल की तेज गर्मी के बीच रांची के मौसम ने सुबह-सुबह अचानक करवट ली. सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे और बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया.
Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है. कुछ इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है और कहीं तेज धूप और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने रांची में 28 अप्रैल को गर्जन, व्रजपात, तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है.
ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार रांची में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की से तेज हवा चल सकती है. इसके साथ मेघ गर्जन और बारिश होने की भी संभावना है. ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
राज्य के कई हिस्सों में बदला मौसम
इधर, राज्य के कई हिस्सों में सोमवार को मौसम बदला रहा. बोकारो और धनबाद में हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिली, जबिक मेदिनीनगर का तापमान फिर 44.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया.
बारिश और आंधी की संभावना
29 अप्रैल को भी रांची समेत राज्य के दक्षिणी और मध्य भाग में बारिश, आंधी और व्रजपात के आसार हैं. वहीं 30 अप्रैल को भी मौसम खराब रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि रांची समेत पूरे राज्य में तीन मई तक बादल छाए रह सकते हैं. बीच-बीच में बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए