Ranchi University: ILS में BBA-LLB एडमिशन आज से, 21 सितंबर तक होगी काउंसेलिंग
निर्धारित तिथि के अंदर पूरी करनी होगी एडमिशन की प्रक्रिया
रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (आईएलएस) में BBA-LLB सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो गई है. चयनित अभ्यर्थी 21 सितंबर तक मूल प्रमाण पत्रों के साथ काउंसेलिंग में शामिल होकर अपना एडमिशन सुनिश्चित कर सकते हैं.
रांचीः रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (आईएलएस) में सत्र 2026-27 के लिए बीबीए-एलएलबी में एडमिशन की प्रक्रिया मंगलवार, 15 सितंबर से शुरू हो गई है. प्रवेश परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी 21 सितंबर तक एडमिशन ले सकते हैं. इसके लिए अभ्यर्थियों को आईएलएस में निर्धारित समय पर पहुंचकर काउंसेलिंग में शामिल होना होगा. काउंसेलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे. एडमिशन की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगी.
प्रवेश परीक्षा के आधार पर हुआ अभ्यर्थियों का चयन
बीबीए-एलएलबी में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी. इसके आधार पर अलग-अलग कैटेगरी के अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. सामान्य और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में 30 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. वहीं, बीसी-1 कैटेगरी में पांच, बीसी-2 में तीन, एसटी में 11 और एससी कैटेगरी में तीन अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है. चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि के अंदर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
ये भी पढ़ें- Ranchi Polytechnic Hostel पर पास आउट छात्रों का कब्जा, नए छात्रों की एंट्री रोकी तो मचा बवाल
मूल प्रमाण पत्र के साथ पहुंचना होगा
एडमिशन के लिए चयनित अभ्यर्थियों को काउंसेलिंग के समय अपने मूल प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे. निर्धारित समय में आईएलएस पहुंचकर दस्तावेजों का सत्यापन कराने के बाद एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. अभ्यर्थियों को 21 सितंबर तक यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके बाद एडमिशन की निर्धारित अवधि समाप्त हो जाएगी.
बीसी-1 के दो अभ्यर्थियों का एसटी कोटा में चयन
विवि प्रशासन ने बीसी-1 कैटेगरी की दो अभ्यर्थियों इफरा फातिमा और दानिया शफीक का चयन एसटी कोटा के तहत किया है. विश्वविद्यालय की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को एडमिशन के लिए निर्धारित समय और तिथि का ध्यान रखने को कहा गया है. बीबीए-एलएलबी में चयनित विद्यार्थियों को काउंसेलिंग के दौरान आवश्यक प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
ये भी पढ़ें- CID की टीम पहुंची YBN University, परीक्षा घोटाले में शिवांगन कोचिंग संचालक समेत दो गिरफ्तार
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए