CID की टीम पहुंची YBN University, परीक्षा घोटाले में शिवांगन कोचिंग संचालक समेत दो गिरफ्तार
JPSC और JSSC परीक्षाओं में फर्जी डिग्री और गड़बड़ी के मामलों की जांच तेज हो गई है. CID ने मामले में शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार और जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपी दिलीप कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है. दोनों से पूछताछ जारी है.
JPSC-JSSC Exam Scam: जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में गड़बड़ी और फर्जी डिग्री से जुड़े मामलों की जांच तेज हो गई है. सोमवार को सीआईडी की टीम रांची स्थित वाइबीएन यूनिवर्सिटी पहुंची और मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच की. सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान विश्वविद्यालय के संचालक वहां मौजूद नहीं मिले. सीआईडी की टीम विश्वविद्यालय से संबंधित दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है.
इधर, परीक्षा घोटाले की जांच के दौरान सीआईडी ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. इनमें रांची स्थित शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार और जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपी दिलीप कुमार पासवान शामिल हैं.
जेपीएससी परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने का आरोप
सीआईडी ने शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार (38 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. वह रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. जांच एजेंसी के अनुसार, संजीत कुमार कोचिंग संचालन के साथ अभ्यर्थियों को गलत तरीके से परीक्षा में सफल कराने के लिए एजेंट के रूप में भी काम करता था. उसपर जेपीएससी की परीक्षाओं में गड़बड़ी करने का आरोप है.
ये भी पढ़ें- चुटुपालू घाटी बनी डेंजर जोन: हर दिन मौत का खतरा, 4 माह में ब्रेक फेल से 18 हादसे, 8 की मौत; सुरक्षा इंतजाम बेअसर
सीजीएल परीक्षा में छात्रों से लिए पैसे
दूसरे आरोपी दिलीप कुमार पासवान (41 वर्ष) को जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. सीआईडी के अनुसार, दिलीप फिलहाल पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के नवकाडीह गांव में रह रहा था. वह मूल रूप से बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र का निवासी है. उसके पिता का नाम राजकुमार पासवान है.
जांच एजेंसी के अनुसार, दिलीप कुमार ने सीजीएल परीक्षा में कई अभ्यर्थियों को गलत तरीके से फायदा पहुंचाया. आरोप है कि उसने कई छात्रों से पैसे लिए और उन्हें आसनसोल ले जाकर परीक्षा से संबंधित प्रश्न और उत्तर उपलब्ध कराए. सीआईडी अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ मामले में जुड़े अन्य लोगों और दस्तावेजों की भी जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें- झारखंड में उर्दू शिक्षकों के 7232 पद खाली, बहाली का इंतजार करते बीते दो साल
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए