बड़े वाहन व यात्री वाहनों का परिचालन रहेगा बंद

Published at :28 Jan 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

- प्रगति यात्रा को लेकर प्रशासन ने जारी किया एडवाइजरी

विज्ञापन

कटिहार. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बुधवार को प्रगति यात्रा को लेकर कटिहार आगमन पर जिला प्रशासन ने रूट निर्धारित की है. इसकी जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक ट्रैफिक सद्दाम हुसैन ने बताया कि बुधवार को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विभिन्न मार्गो पर सुबह 6:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक यातायात की व्यवस्था सुलभ व सुचारू बनाये रखने के लिए विभिन्न मार्गों पर वाहनों के परिचालन में परिवर्तन किया गया है, जिसमें पूर्णिया से कटिहार शहर की ओर आने वाले तथा मनिहारी, लाभा की ओर जाने वाले सभी बड़ी वाहनों व टोटो, ऑटो का परिचालन सुबह 7:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा. वहीं, सिरसा से कटिहार शहर की ओर आने वाले सभी प्रकार की वाहनों का परिचालन सुबह 9:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा. शहर में बड़े वाहनों व टोटो, ऑटो का प्रवेश प्रातः 6:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा. गेड़ाबाड़ी से कटिहार शहर की ओर आने वाली राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर बड़े वाहनों एवं टोटो, ऑटो का परिचालन सुबह 7:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा. सुरतुलसी कॉलेज होते हुए कटिहार शहर की ओर आने वाली सड़क पर प्रातः 8:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. मुफ्फसिल थाना होते हुए कटिहार शहर की ओर आने वाली सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन सुबह 10:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा. मनिहारी की ओर से बि-शर्मा पुल होते हुए उदामारेखा के रास्ते कटिहार शहर की ओर आने वाली सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन सुबह 10:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा. सेमापुर की ओर से कटिहार शहर की ओर आने वाली सड़क पर सुबह 6:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक बड़े वाहनों एवं टोटो, ऑटो का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. कहते हैं अधिकारी प्रगति यात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्गों के माध्यम से यात्रा करें. शहर में यातायात की व्यवस्था सुलभ एवं सुचारू बनाये रखने की दिशा में आपका सहयोग आपेक्षित है. सद्दाम हुसैन, ट्रैफिक डीएसपी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन