अब 29 जनवरी को सीएम के पहुंचेंगे रामपुर, डीएम व एसपी ने लिया जायज़

Published at :27 Jan 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
अब 29 जनवरी को सीएम के पहुंचेंगे रामपुर, डीएम व एसपी ने लिया जायज़

अब 29 जनवरी को सीएम के पहुंचेंगे रामपुर, डीएम व एसपी ने लिया जायज़

विज्ञापन

– सुरक्षा व्यवस्था में कोई ना हो चूक इसको देखते हुए स्थानीय पदाधिकारी एवं कर्मी को दिए कई दिशा निर्देश – सीएम के प्रगति यात्रा की तैयारी पूरी सीएम का आगमन कल कोढ़ा 28 जनवरी को कटिहार के प्रखंड क्षेत्र की रामपुर पंचायत में प्रगति यात्रा कार्यक्रम स्थगित हो गया है. अब नीतीश कुमार कल 29 जनवरी को प्रगति यात्रा के दौरान पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारी ने तैयारी पूरी कर ली गई है. बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रामपुर पहुंचेंगे. सोमवार को कटिहार के जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं एसपी वैभव शर्मा रामपुर में तैयारी एवं विधि व्यवस्था का जायज़ा लिया. जायजा के दौरान सदर डीएसपी धर्मेंद्र कुमार, अनुमंडल अधिकारी आलोक चंद्र चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजकुमार पंडित, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल भी मौजूद थे. जायजा के दौरान जिला पदाधिकारी मनीष कुमार मीणा एवं पुलिस कप्तान ने सर्वप्रथम हेलीपैड का जायजा लिया. उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल एवं मुख्यमंत्री हेलीपैड से कार्यक्रम के दौरान कहां कहां जायेंगे. किस रास्ते से जायेंगे को लेकर पंचायत सरकार भवन, विद्यालय आदि का आदि भ्रमण किया. पंचायत सरकार भवन, विद्यालय, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर आदि का भी जायजा लिया. जायजा के दौरान उन्होंने एसपी वैभव शर्मा को कई दिशा-निर्देश भी देती देखे गये. जायजा के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक ना हो को लेकर हर बिंदु की बारीकी से गहन जांच किया. मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहेगी. पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था ऐसी रहेगी कि परिंदा भी पर न मार सके. इस दौरान कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने भी मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था किस तरीके से किया जाना है आदि पर जानकारी दी. जानकारी हो कि मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान कटिहार के रामपुर गांव पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई सरकारी योजनाओं का उद्घाटन एवं आधारशिला भी रखेंगे. प्रगति यात्रा को लेकर थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाया गया ——————————————————————- मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती तेज कर दी गयी है. थाना क्षेत्र के कई जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया. थानाध्यक्ष मुकेश मंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा को लेकर थाना क्षेत्र में चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है. प्रगति यात्रा को लेकर पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है. थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया. उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी पुलिस गश्ती एवं वाहन चेकिंग जगह-जगह पर किया जायेगा. मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा दंडाधिकारी भी नियुक्त किया गया है जो अपने निर्धारित स्थल पर मौजूद रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन