स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर आयोजित बैठक में नगर आयुक्त ने दिया विशेष निर्देश

स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर आयोजित बैठक में नगर आयुक्त ने दिया विशेष निर्देश
– स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के लिए क्यूआर कोड पर मांगे गये फीडबैक कटिहार नगर निगम के प्रशाल भवन में बुधवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को लेकर निगम के सफाई से संबंधित कर्मियों के साथ एक बैठक आहूत की गयी. अध्यक्षता नगर आयुक्त संतोष कुमार ने की. बैठक के दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को लेकर कई आवश्यक निर्णय लिये गये. इस दौरान नगर आयुक्त ने शहर की बेहतर साफ सफाई के लिए कई निर्देश दिया. सभी क्षेत्रों में सफाई के कार्य को कैसे और बेहतर किये जाये. इस पर विचार विमर्श किया गया. नगर निगम के व्यवसायिक क्षेत्रों में मिरचाईबाड़ी, न्यू मार्केट, बड़ा बाजार, चौधरी मोहल्ला, शिवमंदिर चौक के साथ ही शहर की गली कूचों इत्यादि स्थानों पर विशेष सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए सफाई कराने पर बल दिया गया. सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि आमलोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के लिए आवश्यक सुझाव देने का अनुरोध करें. इस संबंध में वोट फोर योर सिटी क्यूआर कोर्ड जारी किया गया., जिसे स्कैन कर स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के लिए बहुमूल्य फीडबैक देने की अपील की गयी. इस मौके पर कई सफाई कर्मी व पदाधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




