किसान चौपाल में किसानों को योजनाओं की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
किसान चौपाल में किसानों को योजनाओं की दी गयी जानकारी

प्रखंड सहायक तकनीकी प्रबंधक आकाश कुमार, किसान सलाहकार शशि कुमार ने किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी.

विज्ञापन

कोढ़ा.खरीफ फसल सत्र के तहत मखदुमपुर पंचायत के पुस्तकालय परिसर में किसान चौपाल का आयोजन किया गया. प्रखंड सहायक तकनीकी प्रबंधक आकाश कुमार, किसान सलाहकार शशि कुमार ने किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने विशेष रूप से अनुदानित दर पर उपलब्ध धान एवं हैचा बीज के उठाव के लिए किसानों को प्रेरित किया. इन बीजों के उपयोग से होने वाले फसल लाभ से भी अवगत कराया. चौपाल में किसानों को कृषि यांत्रिकीकरण, राष्ट्रीय बागवानी मिशन, जैविक खेती, ड्रोन के माध्यम से फसलों पर कीटनाशक छिड़काव जैसी आधुनिक तकनीकों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया. साथ ही शारदीय (सरीफ) आधारित खेती के लिए वर्मी कंपोस्ट के उत्पादन व उपयोग की महत्ता पर जोर दिया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से अशोक कुमार, देवकीनंदन, नवयुवक वस, मनोज मेहता, रामाकांत सिंह, मीना कुमारी, वार्ड सदस्य चंदन कुमार सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन