ePaper

Numerology Horoscope Today: आज 19 दिसंबर का शुभ नंबर, जानें काम, धन और सफलता के लिए अपना लकी अंक

Updated at : 19 Dec 2025 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Numerology Horoscope 19 December 2025

आज 19 दिसंबर का मूलांक फल

Numerology Horoscope Today: अंक ज्योतिष के अनुसार हर दिन का अपना एक विशेष अंक प्रभाव होता है, जो जीवन के फैसलों और परिणामों को प्रभावित करता है. 19 दिसंबर का दिन भी 1 से 9 तक के मूलांकों के लिए अलग-अलग शुभ संकेत लेकर आया है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज कौन सा नंबर आपके लिए लाभकारी रहेगा.

विज्ञापन

Numerology Horoscope Today: अंक ज्योतिष में हर दिन का एक विशेष कंपन (Vibration) होता है, जिसका असर 1 से 9 तक के सभी मूलांकों पर अलग-अलग पड़ता है. 19 दिसंबर का दिन कुछ मूलांकों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है, वहीं कुछ लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है. अगर आप अपने शुभ नंबर के अनुसार काम करते हैं, तो सफलता की संभावना बढ़ सकती है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से   1 से 9 तक के अंकों के लिए आज का लाभकारी नंबर और उसका प्रभाव.

नंबर 1 (Sun)

आज आपका शुभ नंबर 5 रहेगा. सरकारी कार्य, नेतृत्व और निर्णय लेने में सफलता मिल सकती है. आत्मविश्वास बना रहेगा.

नंबर 2 (Moon)

आज आपके लिए शुभ नंबर 6 है. पारिवारिक मामलों में संतुलन बनेगा और भावनात्मक सहयोग मिलेगा.

नंबर 3 (Jupiter)

आज का लाभकारी नंबर 9 रहेगा. शिक्षा, सलाह और धार्मिक कार्यों में सफलता मिल सकती है.

नंबर 4 (Rahu)

आज आपके लिए शुभ नंबर 1 है. नए विचार और योजनाएं लाभ दे सकती हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें.

नंबर 5 (Mercury)

आज का शुभ नंबर 3 रहेगा. संचार, व्यापार और इंटरव्यू से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है.

ये भी देखें: आज शुक्रवार 19 दिसंबर को अपनाएं ये आसान उपाय, मेष से मीन तक बदलेगा भाग्य

नंबर 6 (Venus)

आज आपके लिए लाभकारी नंबर 2 है. रिश्तों में मधुरता आएगी और धन संबंधी मामलों में राहत मिल सकती है.

नंबर 7 (Ketu)

आज शुभ नंबर 4 रहेगा. रिसर्च, पढ़ाई और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा.

नंबर 8 (Saturn)

आज का शुभ नंबर 6 है. मेहनत का फल मिल सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा.

नंबर 9 (Mars)

आज आपके लिए लाभकारी नंबर 1 रहेगा. साहस और ऊर्जा में वृद्धि होगी, पुराने काम पूरे हो सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola