इंडिया गठबंधन को बिहार में समन्वय समिति बनानी चाहिए: तारिक

Updated at : 08 Mar 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
इंडिया गठबंधन को बिहार में समन्वय समिति बनानी चाहिए: तारिक

इंडिया गठबंधन को बिहार में समन्वय समिति बनानी चाहिए: तारिक

विज्ञापन

– 12 मार्च को कांग्रेस की दिल्ली की प्रस्तावित बैठक में होगी अहम चर्चा कटिहार पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद तारिक अनवर ने शनिवार को इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में कहा कि इंडिया गठबंधन को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक समन्वय समिति गठित करनी चाहिए. साथ ही नियमित रूप से इसकी बैठक भी होनी चाहिए. इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग व प्रत्याशी की घोषणा पहले होनी चाहिए. मिरचाईबाड़ी में स्थित कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सांसद ने कहा कि बिहार में इंडिया गठबंधन पूरी तरह एकजुट है. कहा, पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का बिहार में बेहतर प्रदर्शन नहीं हो सका था. इस बार कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन का स्ट्राइक रेट बेहतर होगा. बिहार में कांग्रेस पूरी सक्रियता के साथ चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व कई स्तर पर पहल कर रही है. 12 मार्च को दिल्ली में बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक प्रस्तावित है. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित कई सीनियर लीडर शामिल होंगे. पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि अभी तक बिहार में कांग्रेस के प्रदेश कार्यसमिति गठित नहीं हो सकी है. दिल्ली में होने वाले पार्टी की बैठक में इस बात को लेकर भी चर्चा होगी. सांसद ने कहा कि एक समय था. जब मिथिलांचल में मखाना की अधिक खेती होती थी. अब सीमांचल में बड़े पैमाने पर मखाना की खेती होती है. उसमें भी सर्वाधिक मखाना की खेती कटिहार में होती है. इसलिए मखाना बोर्ड की स्थापना तथा इसका मुख्यालय कटिहार में होनी चाहिए. आरबीएचएम जूट मिल बंद होने के बाद वहां की जमीन पूरी तरह खाली है. इसलिए वह केंद्रीय कपड़ा मंत्री से कटिहार में जूट पार्क बनाने की मांग की है. इसके लिए मंत्री से कई स्तर पर बातचीत भी हुई है. संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, पूर्व विधायक सुनीता देवी, कांग्रेस जिला प्रवक्ता पंकज तमाखुवाला मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन