सोनम खातून हत्याकांड में पति-ससुर गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated at : 03 Jun 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
सोनम खातून हत्याकांड में पति-ससुर गिरफ्तार, भेजा जेल

थाना क्षेत्र के सिकटिया वार्ड चार में दहेज की खातिर ससुराल वालों ने विवाहिता की जहर पिला कर हत्या कर दी थी.

विज्ञापन

आजमनगर. थाना क्षेत्र के सिकटिया वार्ड चार में दहेज की खातिर ससुराल वालों ने विवाहिता की जहर पिला कर हत्या कर दी थी. मामले को लेकर आजमनगर पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए मृतका सोनम खातून के पति मोनाजिर आलम, मोनाजिर के पिता सजलू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि मृतका सोनम खातून 23 वर्ष के भाई नसव्वर आलम से प्राप्त आवेदन के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी, जिसमें कई लोगों को नामजद किया गया है. दो नामजद अभियुक्त पिता एवं पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन