ePaper

नंदीग्राम में बोले शुभेंदु अधिकारी - मुसलमान नहीं कर रहे हिंदुओं का उत्पीड़न, तृणमूल सरकार पर लगाये गंभीर आरोप

Updated at : 29 Dec 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
Suvendu Adhikari in Nandigram Attacks TMC Govt

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी. फोटो : एएनआई

Suvendu Adhikari News: भारतीय जनता पार्टी के नेता और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि प्रदेश में हिंदुओं पर मुस्लिम अत्याचार नहीं कर रहे. नंदीग्राम के विधायक ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाये हैं. भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस की कार्रवाई को उन्होंने टार्गेटेड कार्रवाई करार दिया है.

विज्ञापन

Suvendu Adhikari News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले बंगाल की राजनीति गरमा गयी है. राजनीतिक बयानों का दौर शुरू हो गया है. आरोप-प्रत्यारोप के तीर चल रहे हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी केंद्र सरकार पर चुनाव आयोग की मदद से प्रदेश के लोगों को परेशान करने का आरोप लगा रहीं हैं, तो नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी सरकार पर भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने के आरोप लगा रहे हैं. नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी ने आज कहा कि हिंदुओं पर कोई मुसलमान अत्याचार नहीं कर रहा है. हिंदुओं को वे लोग प्रताड़ित कर रहे हैं, जिन्हें तृणमूल कांग्रेस का संरक्षण प्राप्त है.

भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रही पुलिस – शुभेंदु

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य की पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को ‘प्रताड़ित’ कर रही है. उनके खिलाफ ‘झूठे मामले’ दर्ज किये जा रहे हैं.

भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने वालों को सरकार का समर्थन – नेता प्रतिपक्ष

शुभेंदु अधिकारी पूर्व मेदिनीपुर जिले में अपने निर्वाचन क्षेत्र नंदीग्राम में भाजपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के कथित उत्पीड़न में शामिल लोगों को सरकार चला रही पार्टी तृणमूल कांग्रेस संरक्षण दे रही है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Suvendu Adhikari News: मंडल अध्यक्ष के भाई की गिरफ्तारी पर थाने में शुभेंदु की तीखी बहस

नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में एक भाजपा मंडल अध्यक्ष के भाई की गिरफ्तारी और स्थानीय पुलिस द्वारा उनके परिजनों के कथित उत्पीड़न के विरोध में इस रैली का आयोजन किया गया था. शुभेंदु अधिकारी, जो नंदीग्राम विधानसभा सीट से निर्वाचित विधायक हैं, ने इससे पहले नंदीग्राम थाने में जाकर पार्टी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी का विरोध किया. थाने में पुलिस अधिकारियों से उनकी तीखी बहस भी हुई.

भाजपा समर्थकों पर लक्षित कार्रवाई कर रही पुलिस – अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस की इस कार्रवाई को ‘भाजपा समर्थकों के खिलाफ लक्षित कदम’ करार दिया था. नंदीग्राम बस अड्डे से शुरू होकर जानकीनाथ मंदिर पर समाप्त हुए विरोध मार्च में महिला कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक शामिल हुए. भाजपा विधायक ने कहा- 5 जनवरी को अदालत की छुट्टी खत्म होगी, तो हम अपने कार्यकर्ता की रिहाई के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगे.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में रहना है, तो बिहार के वोटर लिस्ट से नाम कटवा लें, कोलकाता में बोलीं ममता बनर्जी

मुसलमान नहीं कर रहे हिंदुओं का उत्पीड़न – शुभेंदु अधिकारी

भाजपा नेता ने कहा कि वह ‘हिंदुओं को ममता बनर्जी सरकार की दया पर’ नहीं छोड़ेंगे. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदुओं का उत्पीड़न मुसलमान नहीं कर रहे हैं, बल्कि शराब पीने, जुआ खेलने और अन्य असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोग कर रहे हैं. ये लोग सत्ता में बैठी तृणमूल कांग्रेस के समर्थक हैं और अत्याचारों के लिए जिम्मेदार हैं.

इसे भी पढ़ें

मैं धर्मनिरेपेक्ष हूं, बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा बयान, कहा- SIR के बहाने लोगों को किया जा रहा परेशान

तृणमूल विधायक ने बाधित की SIR की सुनवाई, इलेक्शन कमीशन ने कहा- BLA को दूर रखें

अमित शाह के बंगाल दौरे से पहले एसआईआर पर सिब्बल का तंज, कहा- 33 बीएलओ की मौत ठीक है?

3 दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल आ रहे हैं अमित शाह, भाजपा कार्यालय में चुनावी तैयारियों का लेंगे जायजा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola