ePaper

मैं धर्मनिरेपेक्ष हूं, बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा बयान, कहा- SIR के बहाने लोगों को किया जा रहा परेशान

Updated at : 29 Dec 2025 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
मैं धर्मनिरेपेक्ष हूं, बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा बयान, कहा- SIR के बहाने लोगों को किया जा रहा परेशान
बंगाल में जारी है एसआईआर की प्रक्रिया.

Mamata Banerjee News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि सही मायने में वही धर्मनिरपेक्ष हैं. वह सभी धर्मों के कार्यक्रमों में शामिल होतीं हैं. तृणमूल सुप्रीमो ने कहा कि जब वह सिखों के कार्यक्रम में जाती हैं, तो कोई सवाल नहीं उठता. वहीं, उनके ईद के कार्यक्रम में शामिल होने पर कुछ लोग सवाल खड़े करने लगते हैं.

विज्ञापन

Mamata Banerjee News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अगले साल बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा बयान दिया है. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा है कि वह सभी धर्मों के कार्यक्रमों में शामिल होतीं हैं. वह गुरुद्वारा जाती हैं, तो कोई सवाल नहीं उठता, लेकिन अगर वह ईद के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाती हैं, तो कुछ लोगों को आपत्ति होती है.

मुझ पर लगाते हैं तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप – ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने पहली बार कहा कि लोग उन पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का गलत आरोप लगाते हैं. ये आरोप गलत हैं. निराधार हैं. वह सही मायने में धर्मनिरपेक्ष हैं. ममता बनर्जी ने बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य में कराये जा रहे एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला बोला.

Mamata Banerjee News: एसआईआर की वजह से 50 लोगों की हो गयी मौत

ममता बनर्जी ने कहा कि एसआईआर करवाकर लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है. एसआईआर प्रक्रिया के दौरान एक महीने में 50 से अधिक लोगों की जान चली गयी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर इलेक्शन कमीशन (ईसीआई) लोगों को जान-बूझकर परेशान कर रहा है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘दुर्गा आंगन’ की ममता बनर्जी ने रखी आधारशिला

ममता बनर्जी कोलकाता के न्यू टाउन में देवी दुर्गा को समर्पित एक सांस्कृतिक परिसर ‘दुर्गा आंगन’ की आधारशिला रखने के लिए आयोजित समारोह को संबोधित कर रहीं थीं. हालांकि, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने यह नहीं बताया कि किसने उन पर ये आरोप लगाये हैं, लेकिन विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अक्सर उन पर मुसलमानों के तुष्टीकरण का आरोप लगाती है.

इसे भी पढ़ें

तृणमूल विधायक ने बाधित की SIR की सुनवाई, इलेक्शन कमीशन ने कहा- BLA को दूर रखें

अमित शाह के बंगाल दौरे से पहले एसआईआर पर सिब्बल का तंज, कहा- 33 बीएलओ की मौत ठीक है?

कुल्टी में गरजे मिथुन : ये बंगाल हमारा है, इसे बांग्लादेश नहीं बनने देंगे, भाजपा एकमात्र हिंदुओं की रक्षक पार्टी

ठाकुरनगर में केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर और तृणमूल सांसद ममता बाला ठाकुर के समर्थकों में झड़प, बैनर फाड़े गये

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola