कुल्टी में गरजे मिथुन : ये बंगाल हमारा है, इसे बांग्लादेश नहीं बनने देंगे, भाजपा एकमात्र हिंदुओं की रक्षक पार्टी

कुल्टी में जनसभा को संबोधित करते मिथुन चक्रवर्ती. फोटो : प्रभात खबर
Bengal Chunav 2026: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने कुल्टी में भाजपा की परिवर्तन संकल्प सभा में हिंदुओं से अपील की कि आपसी मतभेद भूलकर इस बार एकजुट होकर बीजेपी को सत्ता में लायें. इस सरकार को अंतिम विदाई दे दें. उन्होंने कहा कि ये बंगाल हमारा है. हम इसे बांग्लादेश नहीं बनने देंगे. जब तक शरीर में खून की एक बूंद है, हम किसी को ऐसा नहीं करने देंगे.
Table of Contents
Bengal Chunav 2026: मशहूर फिल्म स्टार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा है कि बंगाल में कुछ जगहों पर हिंदू ब्राह्मणों को खदेड़ा जा रहा है. यह बंगाल हमलोगों का है. हमारे पास जाने के लिए दूसरा देश नहीं है. बांग्लादेश के लोगों के लिए कई देश हैं. हम हिंदुओं को यहीं रहना है. इसलिए एक छतरी के नीचे आकर भाजपा को वोट करें. भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जो सत्ता में आने के बाद आपकी रक्षा कर सकेगी.
कुल्टी के आलडीह फुटबॉल मैदान में हुई मिथुन की जनसभा
वर्ष 2021 के चुनाव में खुद को ‘कोबरा’ बताने वाले पश्चिम बंगाल के प्रतिष्ठित अभिनेता मिथुन दा ने कहा कि बंगाल को बांग्लादेश बनाना आसान नहीं होगा. उन्होंने कहा कि जब तक शरीर में खून की एक बूंद है, कोई यह नहीं कर सकता. शनिवार को कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के आलडीहा फुटबॉल मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित परिवर्तन संकल्प सभा को संबोधित करते हुए ‘कोबरा’ (मिथुन चक्रवर्ती) ने ये बातें कहीं.
परिवर्तन संकल्प सभा के जरिये लोगों तक पहुंच रही भाजपा
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले परिवर्तन संकल्प सभा के जरिये भाजपा लोगों ने तक पहुंचने की कोशिश में जुट गयी है. इसके तहत भाजपा के बड़े नेता विभिन्न इलाकों में जा रहे हैं. अपनी बात वोटर तक पहंचा रहे हैं. कुल्टी में मिथुन चक्रवर्ती को देखने और सुनने के लिए भारी भीड़ जुटी थी. यहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Bengal Chunav 2026: हिंदुत्व पर केंद्रित रहा मिथुन चक्रवर्ती का भाषण
परिवर्तन संकल्प सभा में मिथुन दा ने अपने भाषण को हिंदुत्व पर ही केंद्रित किया. कम्युनिस्ट, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के उन लोगों से, जो हिंदुत्व में विश्वास करते हैं, से अपील की कि इस बार एकजुट होकर वोट करें. वर्तमान सरकार को हमेशा के लिए विदा कर दें. उन्होंने कहा कि तृणमूल के निलंबित नेता हुमायूं कबीर ने हिंदुओं को काटकर भागीरथी नदी में बहा देने का विवादित बयान दिया था. इस पर मुख्यमंत्री खामोश रहीं.
जिलाध्यक्ष से बोले मिथुन – ठीक से लड़िये, सभी सीटें भाजपा की झोली में आयेंगी
मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि हुमायूं कबीर ने 2 दिन पहले एक टीवी को दिये इंटरव्यू में कहा कि अपनी पार्टी की नेता के कहने पर उन्होंने ऐसा बयान दिया था. मिथुन दा ने हाथ जोड़कर लोगों से अपील की कि कुछ दिनों के लिए आपसी मतभेद को भूलकर एक हो जायें. आपस के मतभेद चुनाव के बाद सुलझा लेंगे. उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ठीक से लड़िये, जिले की सभी सीटें इस बार भाजपा की झोली में आयेंगी.
इसे भी पढ़ें
हम सच बोलते हैं तो इसे दुष्प्रचार कहा जाता है: मिथुन
Mithun Chakraborty : सलमान व शाहरुख के बाद अब अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को मिली धमकी
मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, कुछ भी करना पड़े, 2026 में हमारी ही सरकार बनेगी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




