कोहरे से ढ़का रहा पूरा दिन, सूर्यदेव के नहीं हुए दर्शन, घरों में दुबके रहे लोग

Updated:
विज्ञापन
कोहरे से ढ़का रहा पूरा दिन, सूर्यदेव के नहीं हुए दर्शन, घरों में दुबके रहे लोग

कोहरे से ढ़का रहा पूरा दिन, सूर्यदेव के नहीं हुए दर्शन, घरों में दुबके रहे लोग

विज्ञापन

कटिहार हाड़ कंपा देने वाली ठंड का असर जिले में लगातार जारी है. ठंड का पारा नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा है. गिरते तापमान ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. सुबह से लेकर देर रात तक सर्द हवाओं व ठिठुरन का प्रकोप बना हुआ है. जिससे लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. मौसम में पहले से भी अधिक गिरावट दर्ज की जा रही है. जिससे ठंड का असर और गहरा हो गया है. रविवार को जिले का अधिकतम तापमान घटकर 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने के कारण सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके. धूप नहीं निकलने से लोगों को दिन भर ठंड से जरा भी राहत नहीं मिल पायी. सुबह के समय घना कोहरा व ठंडी हवाओं ने हालात और भी गंभीर बना दिया. कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं. सड़कों व बाजार में आम दिनों की तुलना में भीड़ कम नजर आ रही है. खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों पर ठंड का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है. लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं. ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच लोग अलाव जलाकर और गर्म कपड़ों का सहारा लेकर खुद को सर्दी से बचाने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं. कई मोहल्लों व चौक-चौराहों पर लोग समूह में अलाव के पास बैठकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है. जिससे आने वाले दिनों में ठिठुरन और बढ़ने वाली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन