प्राथमिक विद्यालय एससी टोला में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन

समावेशी शिक्षा पर चर्चा करते शिक्षक, | Prabhat Khabar Network
कुरसेला के प्राथमिक विद्यालय एससी टोला में समावेशी शिक्षा पर शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. विद्यालय को स्थानांतरित करने की मांग भी उठी.
कुरसेला (कटिहार) . नगर पंचायत कुरसेला के प्राथमिक विद्यालय एससी टोला में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी का विषय समावेशी शिक्षा हमारा, हर बच्चा महत्वपूर्ण रखा गया था. संगोष्ठी में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद नागो राम, सचिव गुंजा देवी, प्रधानाध्यापिका ललिता देवी, शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद थे.
प्रधानाध्यापिका ने अभिभावकों से समावेशी शिक्षा के महत्व पर की चर्चा
प्रधानाध्यापिका ललिता देवी ने अभिभावकों के बीच समावेशी शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि शिक्षा में किसी भी बच्चे को पीछे नहीं छोड़ा जा सकता. अभिभावक महिलाओं ने भी इस विषय पर अपने विचार रखे. वार्ड पार्षद नागो राम ने कहा कि बच्चों को स्कूल तक पहुंचाना अभिभावकों का दायित्व है. शिक्षा ही विकास का मूल आधार है. महिलाओं को इसमें अपनी जवाबदेही तय करनी होगी. संगोष्ठी के दौरान शिक्षा समिति अध्यक्ष नागो राम ने एक अलग मांग भी रखी. एससी छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए प्राथमिक विद्यालय एससी टोला को वार्ड संख्या सात में स्थानांतरित किया जाना चाहिए.
विद्यालय अलग जगह पर होने से बच्चों को स्कूल पहुंचने में होती है परेशानी
वर्तमान में विद्यालय अलग जगह पर होने से बच्चों को स्कूल पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने जिला पदाधिकारी से प्राथमिक विद्यालय एससी टोला को वार्ड सात में स्थानांतरित करने की मांग की. संगोष्ठी में अंशुप्रिया, काजल कुमारी, नंदनी देवी, रविन कुमार, सुनील कुमार, शिक्षक विक्रम कुमार, रंजीता कुमारी, आरती जायसवाल, प्रीतम कुमारी, चांदनी कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अजीत ठाकुर
अजीत ठाकुर प्रिंट माध्यम में 28 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कुरसेला (कटिहार) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










