कटिहार एसपी की अपील, शांतिपूर्ण ढंग से करें प्रदर्शन, अफवाहों से रहें दूर

Author Niraj kumar|Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर फ्लैग मार्च में शामिल डीएम एसपी सहित अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटिहार पुलिस अधीक्षक ने नीट यूजी पेपर लीक मामले पर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी विरोध प्रदर्शन को शांतिपूर्ण ढंग से करने का आग्रह किया है.

विज्ञापन

कटिहार : नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर देश और राज्य में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच कटिहार पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने जिलेवासियों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति हिंसक प्रदर्शन में शामिल न हो और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दे.

विज्ञापन

एसपी ने विशेष रूप से अभिभावकों से अपने बच्चों और युवाओं को हिंसक प्रदर्शन, उपद्रव और असामाजिक गतिविधियों से दूर रखने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई का असर युवाओं के भविष्य और करियर पर भी पड़ सकता है.

शांतिपूर्ण तरीके से रखें अपनी बात

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि किसी को कोई शिकायत, समस्या या असहमति है तो वह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों का ज्ञापन संबंधित प्रशासनिक अथवा पुलिस अधिकारियों को सौंपे. किसी के बहकावे में आकर उग्र या हिंसक प्रदर्शन न करें.

अफवाहों से रहें सावधान

एसपी ने लोगों से सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों, भ्रामक संदेशों, फर्जी वीडियो और अपुष्ट खबरों पर विश्वास नहीं करने तथा उन्हें आगे साझा नहीं करने की अपील की.

उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई

उन्होंने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सड़क जाम करने, आगजनी, पथराव, हिंसा या कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और अन्य प्रासंगिक कानूनों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

संदिग्ध गतिविधियों की दें सूचना

एसपी ने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, उपद्रव, भड़काऊ भाषण या अफवाह की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

अभिभावकों से विशेष अपील

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बच्चों की शिक्षा, करियर और भविष्य अत्यंत महत्वपूर्ण है. अभिभावक उन्हें कानून का सम्मान करने और किसी भी प्रकार की हिंसक या अवैध गतिविधि से दूर रहने के लिए प्रेरित करें.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन