कटिहार मंडल में माल ढुलाई से बढ़ा राजस्व, 39 रैक मक्का से 23.53 करोड़ की आय

Author Niraj kumar|Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन
फोटो मालवाहक ट्रेन | Prabhat Khabar Network

मालवाहक ट्रेन | Prabhat Khabar Network

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने माल ढुलाई राजस्व बढ़ाने के लिए कई ग्राहक-केंद्रित पहलें शुरू की हैं. कटिहार मंडल ने मक्का की 39 रैक लोड कर ₹23.53 करोड़ का राजस्व अर्जित किया, जिससे व्यापार और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.

विज्ञापन

कटिहार : पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने कटिहार रेल मंडल सहित अपने विभिन्न मंडलों में माल ढुलाई राजस्व बढ़ाने और माल परिवहन सेवाओं को अधिक सुगम बनाने के लिए कई ग्राहक-केंद्रित पहल शुरू की हैं. इन कदमों का उद्देश्य ग्राहकों के लिए माल परिवहन को तेज, कुशल और सुविधाजनक बनाना है.

रेलवे ने माल परिवहन संचालन को और बेहतर बनाने की दिशा में कटिहार मंडल के अधीन बालुरघाट-हिली रेलखंड पर नवनिर्मित ब्रॉडगेज स्टेशनों के लिए 23 जून से प्रभार्य अंतर-दूरी को स्वीकृति दी है. इससे इस रेलखंड पर माल की आवाजाही और अधिक सुगम होने की उम्मीद है.

39 रैक मक्का से 23.53 करोड़ रुपये का राजस्व

एनएफआर के विभिन्न मंडलों ने माल लोडिंग में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. कटिहार रेल मंडल ने मक्का के 39 रैक लोड किए, जिससे 23.53 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ.

वहीं अलीपुरद्वार मंडल ने मक्का के छह रैक (252 वैगन) लोड कर 4.22 करोड़ रुपये की आय अर्जित की. लामडिंग मंडल ने स्टोन चिप्स के 1,712 वैगन की बुकिंग से 6.97 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया. इसके अलावा सीमेंट के 2,420 वैगन की लोडिंग से 9.89 करोड़ रुपये तथा पेट्रोलियम, तेल एवं लुब्रिकेंट (पीओएल) के 444 वैगन की ढुलाई से 4.08 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल हुआ.

व्यापार और आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि रेलवे क्षेत्रीय व्यापार, औद्योगिक गतिविधियों और आर्थिक विकास को गति देने के साथ-साथ ग्राहकों को विश्वसनीय एवं बेहतर माल परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है. ग्राहक सुविधाओं में सुधार और माल ढुलाई प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में आगे भी ऐसे कदम उठाए जाते रहेंगे.


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन