फलका में दो बाइकों में हुई आमने-सामने की टक्कर, तीन लोग हुए जख्मी

फलका में दो बाइकों में हुई आमने-सामने की टक्कर, तीन लोग हुए जख्मी
प्रतिनिधि, फलका थाना क्षेत्र के कोढ़ा-फलका सड़क मार्ग बंटुटा पुल के समीप दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गयी. जिसमें खेत देखकर लौट रहे फलका निवासी किसान रिजवान और उनकी पत्नी और भांजी, तीनों जख्मी हो गया. तीनों जख्मी को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आनन-फानन में इलाज के लिए फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करते हुए तीनों जख्मी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया. घटना के बारे में बताया गया कि रिजवान फलका निवासी अपने खेत से एक बाइक पर अपने पत्नी और भांजी को बैठाकर घर लौट रहा था. इसी दौरान बंटुटा पुल के समीप फलका की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने आमने-सामने टक्कर मार दिया. जिसमें वह लोग जख्मी हो गये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










