जलसा में हाफिज ए कुरान दो बच्चे की हुयी दस्तारबंदी

जलसा में हाफिज ए कुरान दो बच्चे की हुयी दस्तारबंदी
अमदाबाद अमदाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के पश्चिम टोला में शनिवार को एक रात्रि अजीमुश्शान जलसे का आयोजन किया गया. जलसे में हाफिज ए कुरान हुए दो बच्चे को दस्तारबंदी किया गया. जानकारी देते हुए कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल मन्नान व मंसूर आलम ने बताया कि पिछले कई वर्षों से जलसे का आयोजन होता रहा है. जलसे में दो बच्चों को दस्तारबंदी किया गया. बिहार व यूपी मौलाना शामिल हुए थे. मुंगेर से आये मुफ्ती एजाज रहमानी ने बताया कि जलसे का मुख्य उद्देश्य यह है कि दहेज जैसी कुप्रथा को खत्म करना, समाज लोगों को इसके प्रति जागरूक करना, अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना, समाज को शिक्षित बनाना है. इत्यादि पर तकरीर दिया गया. अपने पड़ोसियों को परेशान नहीं करना. लोग अपने बच्चों को कुरान की तालीम दें. नौजवान लड़के और लड़कियां हैं. मोबाइल के गलत इस्तेमाल से अपने आप को बचायें. जलसे को सुनने के लिए सैकड़ों की संख्या में शामेईन रात भर बने रहे. अब्दुल मन्नान, मंसूर आलम, महमूद आलम, नजमुद्दीन, फैयाज आलम, अतीक आलम, समीरूद्दीन, अफसर आजाद, जुनेद आलम, परवेज आलम आदि लोगों का अहम योगदान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




