रील्स में छाया 'Kamariya Se Sadiya Chhootal', अब फ्री में देखें इसकी पूरी फिल्म, जानें कहां
लिट्टी चोखा भोजपुरी फिल्म, फोटो- यूट्यूब
Kamariya Se Sadiya Chhootal: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के गाने 'कमरिया से सड़िया छूटल' ने यूट्यूब पर 25 मिलियन व्यूज पूरे कर लिए हैं. जानें इस फिल्म की कहानी और इसे फ्री में कहां देखा जा सकता है.
Kamariya Se Sadiya Chhootal: भोजपुरी सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ी खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का एक गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर फिर से छा गया है. गाने के बोल हैं, ‘कमरिया से सड़िया छूटल’. यह गाना फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ का है और बेहद रोमांटिक है. गाने में दिखाया गया है कि काजल राघवानी काम करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन खेसारी उन्हें काम नहीं करने दे रहे और अपने रोमांस से परेशान कर रहे हैं.
दर्शकों को इनकी यह मीठी नोक-झोंक इतनी पसंद आई कि रिलीज के 4 साल के अंदर ही इस गाने ने यूट्यूब पर 25 मिलियन (2.5 करोड़) से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं. अगर आपने इस गाने को रील्स या शॉर्ट्स में सुना है, तो आपको यह फिल्म भी जरूर देखनी चाहिए. आइए बताते हैं इसकी कहानी और आप इसे कहां देख सकते हैं.
क्या है ‘लिट्टी चोखा’ की कहानी?
यह फिल्म सिर्फ रोमांस ही नहीं, बल्कि एक बहुत ही प्यारी और सामाजिक कहानी पर आधारित है. फिल्म में खेसारी लाल यादव एक गरीब लेकिन स्वाभिमानी इंसान का रोल निभा रहे हैं. कहानी दिखाती है कि कैसे एक आम आदमी अपनी मेहनत और ईमानदारी से समाज में अपनी जगह बनाता है. इसमें जातिवाद और गरीबी जैसी समस्याओं को भी बहुत ही इमोशनल तरीके से दिखाया गया है.
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी हैं. इनके अलावा मनोज टाइगर और पदम् सिंह भी अहम रोल में हैं.
कहां देखें यह फिल्म बिल्कुल फ्री?
अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो आपको कहीं पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. आप फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ को यूट्यूब पर ‘Enterr10 Rangeela’ चैनल पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं.
फिर अब देर किस बात की? अगर आप भी खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की इस जबरदस्त केमिस्ट्री और धमाकेदार कहानी को एंजॉय करना चाहते हैं, तो इसे जरूर देखें.
यह भी पढ़ें: Aamrapali-Kajal Movies on Youtube: कभी सौतन तो कभी सहेली, यूट्यूब पर फ्री में देखें काजल-आम्रपाली की ये फिल्में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










