जिम जा रहे हैं फिर भी शरीर में नहीं बढ़ रही ताकत? वर्कआउट नहीं, बदलनी होंगी ये आदतें

जिम में ताकत बढ़ाने के लिए टिप्स Ai image
Workout Tips: अगर आप जिम में मेहनत तो कर रहे हैं लेकिन स्ट्रेंथ में कोई खास फर्क नजर नहीं आ रहा, तो सिर्फ एक्सरसाइज काफी नहीं है. कई छोटी आदतें आपकी प्रोग्रेस को तेज भी कर सकती हैं और रोक भी सकती हैं. जानिए ऐसी आसान बातें, जो आपकी ताकत बढ़ाने में सच में मदद करेंगी.
Workout Tips: जब बात आती है फिट रहने की और अपने स्ट्रेंथ को बढ़ाने की, तो अक्सर हम जिम जाकर मेहनत करना पसंद करते हैं. अगर आपको लगता है कि आप सिर्फ जिम जाकर और मशीनों का इस्तेमाल करके अपनी स्ट्रेंथ को बढ़ा सकते हैं, तो आप कुछ हद तक गलत हो सकते हैं. कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो जो हर दिन जिम जा रहे हैं लेकिन उन्हें वह रिजल्ट नहीं मिल रहा, जिसकी उन्होंने उम्मीद रखी थी. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं, तो पीछे आपकी कुछ आदतें और जरूरी बातों को अनदेखा करना भी कारण हो सकता है. अगर आप जिम में अपनी ताकत बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको कुछ आदतों को जितनी जल्दी हो सके सुधार लेना होगा. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं आदतों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. जब आप इन आदतों को अपनाना शुरू कर देंगे, तो कुछ ही समय में आपको अपनी ताकत बढ़ती हुई महसूस होने लग जाएगी.
वर्कआउट से पहले वार्मअप करना
बहुत से लोगों की यह आदत होती है कि वे जिम में घुसते ही भारी वजन उठाना शुरू कर देते हैं. यह आदत बिलकुल भी सही नहीं है. जिम में वर्कआउट शुरू करने से पहले आपको कम से कम 15 मिनट तक वार्मअप जरूर करना चाहिए. जब आप वार्मअप करते हैं तो आपका शरीर एक्टिव हो जाता है और आपके मसल्स भी तैयार हो जाते हैं ट्रेनिंग के लिए. इसके अलावा सही से वार्मअप करने के बाद आपके चोट लगने का खतरा भी काफी कम हो जाता है. जिम में वजन उठाने से पहले लाइट रनिंग, स्ट्रेचिंग या फिर जंपिंग जैसे वार्मअप आपके लिए बेस्ट साबित होते हैं. जब आपका शरीर पहले से तैयार होता है तो आपको अपने अंदर ताकत भी ज्यादा महसूस होती है.
ये भी पढ़ें: लंबे ब्रेक के बाद दोबारा जिम शुरू कर रहे हैं? इन 5 दिक्कतों के लिए पहले से रहें तैयार
सही तरीके से वजन उठाना
अगर आप जिम में अपनी ताकत बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए सिर्फ ज्यादा वजन उठाना ही काफी नहीं होता है. आपको इस वजह को सही तरीके और फॉर्म में भी उठाना आना चाहिए. अगर आप गलत फॉर्म या पोजीशन में वर्कआउट करेंगे, तो आपको फायदा कम होगा और नुकसान ज्यादा. हमेशा अपनी बॉडी की कैपिस्टी के अनुसार वजन चुनें और धीरे-धीरे इस वजन को बढ़ाएं. जब आप सही फॉर्म में वर्कआउट करते हैं, तो आपके मसल्स स्ट्रॉन्ग होते हैं और साथ ही आपको रिजल्ट भी जल्दी मिलते हैं.
प्रोटीन रिच और अच्छा डाइट लेना जरूरी
जब आप जिम में घंटों मेहनत करते हैं, तो आपके शरीर को सही न्यूट्रिशन की भी जरूरत पड़ती है. अगर आपकी डाइट सही नहीं होगी, तो आपका स्ट्रेंथ कभी भी नहीं बढ़ेगा. ताकत बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में दूध, दाल, अंडे, पनीर, सोयाबीन, फलों और हरी सब्जियों को शामिल करना शुरू कर दें. एक प्रोटीन रिच डाइट आपके मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनता है. इसके अलावा बाहर का जंक फूड खाना कम कर दें और जितना हो सके घर पर बनी चीजें ही खाएं.
ये भी पढ़ें: बिना जिम जाए फिट रहना चाहते हैं? रोजाना सिर्फ 5 मिनट करें प्लैंक और शरीर में देखें जबरदस्त बदलाव
अपनी नींद को पूरा होने का दें मौका
कई लोग जिम जाते हैं और अपनी डाइट का भी ख्याल अच्छे से रखते हैं, लेकिन अपनी नींद को पूरा होने का मौका ही नहीं देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो यह आपकी सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है. जब आप रात को सो रहे होते हैं, तो आपका शरीर खुद को रिपेयर करने के काम करता है और साथ ही आपके मसल्स भी रिकवर होते हैं. ऐसे में अगर आप अपनी नींद को पूरा होने का मौका नहीं देंगे तो आपको थकावट महसूस होगी और आपके शरीर को ताकत भी नहीं मिलेगी. आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप हर रात कम से कम 7 घंटों की नींद तो जरूर ही लें.
रेगुलर रहना और जल्दी हार न मानना
आपके शरीर में ताकत एक ही दिन में नहीं बढ़ जाती है. इसके लिए आपको समय, मेहनत और पेशेंस तीनों की जरूरत पड़ती है. कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे जिम तो जाते हैं लेकिन कुछ ही दिनों बाद छोड़ देते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो आपको फायदा नहीं मिल पाता. आपको हर दिन एक फिक्स्ड समय पर वर्कआउट करना शुरू करना चाहिए. जब आप ऐसा करने लगते हैं तो आपका शरीर मजबूत होने लगता है और आपको ताकत भी बढ़ जाती है. जो लोग लगातार मेहनत करते हैं उन्हें ही सही रिजल्ट मिलते हैं.
ये भी पढ़ें: वर्कआउट के बाद ये 5 गलतियां आपकी पूरी मेहनत को कर देती हैं बर्बाद, बेहतर रिजल्ट पाने के लिए इन्हें जरूर जान लें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




