उत्तर कोलकाता की 7 सीटों पर वोटर लिस्ट में बड़ी काट-छांट, SIR के बाद 10.84 लाख मतदाता करेंगे फैसला, देखें आपके क्षेत्र का पूरा डेटा

Updated:
विज्ञापन

North Kolkata Assembly Election Date Result 2026 West Bengal Election 2026

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

North Kolkata Election 2026: उत्तर कोलकाता की 7 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा. स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद अब 10.84 लाख वोटर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. जानें पुरुष और महिला वोटरों के ताजा आंकड़े.

विज्ञापन

North Kolkata Election 2026: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता को 2 भागों में बांटा गया है. उत्तर कोलकाता और दक्षिण कोलकाता. दक्षिण कोलकाता में 4 और उत्तर कोलकाता में 7 विधानसभा सीटें हैं. इस जिले में चौरंगी, इंटाली, बेलेघाटा, जोड़ासांकू, श्यामपुकुर, मानिकतला और काशीपुर-बेलगछिया विधानसभा सीटें हैं. इन 7 सीटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के लिए 10,84,172 वोटर मतदान करेंगे. इनमें 5,56,992 पुरुष, 5,27,144 महिला और 36 थर्ड जेंडर वोटर हैं.

विज्ञापन

सबसे छोटा और सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, उत्तर कोलकाता में क्षेत्रफल और मतदाताओं के लिहाज से विधानसभा सीटों के दिलचस्प आंकड़े सामने आये हैं.

  • जोड़ासांकू (Jorasanko): यह निर्वाचन क्षेत्र मात्र 3.48 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल के साथ राज्य का सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र है. यहां मतदाताओं की कुल संख्या 1,22,686 है.
  • चौरंगी (Chowrangee): यहां कुल 1,26,349 मतदाता हैं.
  • श्यामपुकुर (Shyampukur): इस विधानसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या 1,31,819 है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

North Kolkata Election 2026: SIR के बाद वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव

कोलकाता महानगर में बंगाल विधानसभा चुनव 2026 से पहले हुए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाये गये हैं. ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि आपके विधानसभा क्षेत्र में अब कितने मतदाता हैं. कितने पुरुष, कितनी महिलाएं और कितने थर्ड जेंडर के वोटर मतदान करने के योग्य रह गये हैं. उत्तर कोलकाता जिले की एक-एक विधानसभा सीट पर वोटर के आंकड़े यहां देखें.

विधानसभा का नामपुरुष वोटरमहिला वोटरथर्ड जेंडरकुल मतदाता
चौरंगी67355589895126349
इंटाली91760871098178877
बेलेघाटा97037935566190599
जोड़ासांकू65654570320122686
श्यामपुकुर66449653637131819
मानिकतला83022828768165906
काशीपुर-बेलगछिया85715822192167936
स्रोत : इलेक्शन कमीशन

इसे भी पढ़ें : दक्षिण कोलकाता में वोटर लिस्ट पर कैंची, ममता बनर्जी की भवानीपुर समेत 4 सीटों पर रोमांचक हुआ मुकाबला

पहले चरण में बंगाल में हुई 93.19 फीसदी रिकॉर्ड वोटिंग

बंगाल में पहले चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग के सारे रिकॉर्ड टूट गये. 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान में 93.19 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. किस जिले में कितनी वोटिंग हुई, पूरा डिटेल यहां देखें.

विधानसभा का नामवोटिंग प्रतिशत
कूचबिहार96.2
अलीपुरदुआर93.2
जलपाईगुड़ी94.76
कलिम्पोंग83.04
दार्जिलिंग88.98
उत्तर दिनाजपुर94.16
दक्षिण दिनाजपुर95.44
मालदा94.79
मुर्शिदाबाद93.67
पूर्व मेदिनीपुर92.75
पश्चिम मेदिनीपुर92.19
झारग्राम92.26
पुरुलिया91.59
बांकुड़ा92.55
पश्चिम बर्धमान90.32
बीरभूम94.51
कुल वोट93.19

8 जिलों की 142 सीटों पर 3.21 करोड़ वोटर करेंगे मतदान

दूसरे चरण में 8 जिलों की 142 सीटों के लिए चुनाव होंगे. इस चरण में कुल 3,21,73,837 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 1,64,35,627 पुरुष, 1,57,37,418 महिला और 792 थर्ड जेंडर वोटर हैं.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: इन 8 जिलों में दूसरे चरण में होगी वोटिंग, वोटर्स का पूरा डिटेल यहां पढ़ें

4 मई को आयेंगे बंगाल चुनाव के नतीजे

बंगाल विधानसभा की सभी 294 सीटों पर हुई वोटिंग की गणना 4 मई को करायी जायेगी. उसी दिन पता चल जायेगा कि बंगाल में अगली सरकार किसकी होगी. तृणमूल कांग्रेस की सरकार बचेगी या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार आयेगी.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव का फेज-2 होगा बेहद खास, जानें 3.21 करोड़ वोटर वाले इस चरण की हर छोटी-बड़ी डिटेल

उत्तर 24 परगना की 33 सीटों पर 29 अप्रैल को महादंगल, 71 लाख से ज्यादा वोटर लिखेंगे बंगाल की किस्मत

बंगाल में गरजे अमित शाह- पहले ही चरण में भाजपा ने जीत ली 110 सीटें, सत्ता में आते ही खत्म होगा सिंडिकेट राज

बंगाल चुनाव के बीच बड़ी खबर, DGP सिद्ध नाथ गुप्ता को मिला 6 महीने का सेवा विस्तार, जानें क्या है इसके मायने

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola