उत्तर 24 परगना की 33 सीटों पर 29 अप्रैल को महादंगल, 71 लाख से ज्यादा वोटर लिखेंगे बंगाल की किस्मत

North 24 Parganas Voting Date 2026: बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर 24 परगना की 33 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. जानें पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर वोटरों के आंकड़े और 29 अप्रैल की वोटिंग की पूरी तैयारी.
North 24 Parganas Voting Date 2026: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले में दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. जिले में 33 विधानसभा सीटें हैं. इन 33 सीटों पर कुल 71,12,102 वोटर पंजीकृत हैं, जो अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 36,22,800 पुरुष, 34,89,110 महिला और 192 थर्ड जेंडर वोटर हैं.
North 24 Parganas: उत्तर 24 परगना जिले की विधानसभा सीटें और वोटर के आंकड़े
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके विधानसभा क्षेत्र में कितने मतदाता हैं. उनमें कितने पुरुष, कितनी महिलाएं और कितने थर्ड जेंडर के वोटर हैं, तो इसकी जानकारी आपको यहां मिलेगी. इस लिस्ट में अपने जिले की विधानसभा सीटों पर मतदाताओं का विवरण देखें.
| विधानसभा का नाम | पुरुष वोटर | महिला वोटर | थर्ड जेंडर | कुल वोटर |
| बागदा | 126236 | 114747 | 6 | 240989 |
| बनगांव उत्तर | 116517 | 109424 | 21 | 225962 |
| बनगांव दक्षिण | 117928 | 110425 | 6 | 228359 |
| गायघाटा | 113921 | 108799 | 3 | 222723 |
| स्वरूपनगर | 119447 | 109516 | 2 | 228965 |
| बादुरिया | 122187 | 113971 | 4 | 236162 |
| हाबरा | 107658 | 101156 | 8 | 208822 |
| अशोकनगर | 117314 | 112185 | 7 | 229506 |
| आमडांगा | 115380 | 105823 | 4 | 221207 |
| बीजपुर | 80060 | 78032 | 4 | 158096 |
| नैहाटी | 85321 | 85251 | 9 | 170581 |
| भाटपाड़ा | 61817 | 55375 | 3 | 117195 |
| जगदल | 99648 | 95971 | 11 | 195630 |
| नोआपाड़ा | 107095 | 106628 | 4 | 213727 |
| बैरकपुर | 86097 | 84548 | 1 | 170646 |
| खड़दह | 104991 | 104857 | 7 | 209855 |
| दमदम उत्तर | 118324 | 122013 | 4 | 240341 |
| पानीहाटी | 93805 | 95905 | 4 | 189714 |
| कमरहट्टी | 80693 | 81947 | 6 | 162646 |
| बड़ानगर | 90690 | 95847 | 4 | 186541 |
| दमदम | 105629 | 111908 | 4 | 217541 |
| राजारहाट न्यूटाउन | 136100 | 131541 | 4 | 267645 |
| विधाननगर | 98891 | 104979 | 7 | 203877 |
| राजारहाट गोपालपुर | 106453 | 112429 | 8 | 218890 |
| मध्यमग्राम | 123863 | 120618 | 4 | 244485 |
| बारासात | 126025 | 126398 | 16 | 252439 |
| देगंगा | 124607 | 115396 | 4 | 240007 |
| हारोआ | 127503 | 115892 | 5 | 243400 |
| मिनाखां | 119376 | 102631 | 4 | 222011 |
| संदेशखाली | 117641 | 105623 | 5 | 223269 |
| बशीरहाट दक्षिण | 132772 | 127583 | 6 | 260361 |
| बशीरहाट उत्तर | 126777 | 118608 | 3 | 245388 |
| हिंगलगंज | 112034 | 103084 | 4 | 215122 |
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पहले चरण में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग से चुनाव आयोग उत्साहित
पहले चरण में बंगाल के 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराये गये थे. पहले चरण में हुई रिकॉर्डतोड़ वोटिंग से चुनाव आयोग बेहद उत्साहित है. पहले चरण में बंगाल में 93.19 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. एक-एक जिले का वोटिंग प्रतिशत इस चार्ट में देखें.
| जिले का नाम | वोटिंग प्रतिशत |
| कूचबिहार | 96.2 |
| अलीपुरदुआर | 93.2 |
| जलपाईगुड़ी | 94.76 |
| कलिम्पोंग | 83.04 |
| दार्जिलिंग | 88.98 |
| उत्तर दिनाजपुर | 94.16 |
| दक्षिण दिनाजपुर | 95.44 |
| मालदा | 94.79 |
| मुर्शिदाबाद | 93.67 |
| पूर्व मेदिनीपुर | 92.75 |
| पश्चिम मेदिनीपुर | 92.19 |
| झारग्राम | 92.26 |
| पुरुलिया | 91.59 |
| बांकुड़ा | 92.55 |
| पश्चिम बर्धमान | 90.32 |
| बीरभूम | 94.51 |
| कुल वोट | 93.19 |
8 जिलों की 142 सीटों पर 3.21 करोड़ वोटर करेंगे मतदान
दूसरे चरण में 8 जिलों की 142 सीटों के लिए चुनाव होंगे. इस चरण में कुल 3,21,73,837 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 1,64,35,627 पुरुष, 1,57,37,418 महिला और 792 थर्ड जेंडर वोटर हैं.
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव के लिए सुरक्षा कवच तैयार, CAPF का पहरा, 100 मीटर के घेरे में ‘नो एंट्री’, चप्पे-चप्पे पर CCTV
4 मई को आयेंगे बंगाल चुनाव के नतीजे
बंगाल विधानसभा की सभी 294 सीटों पर हुई वोटिंग की गणना 4 मई को करायी जायेगी. उसी दिन पता चल जायेगा कि बंगाल में अगली सरकार किसकी होगी. तृणमूल कांग्रेस की सरकार बचेगी या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार आयेगी.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026: इन 8 जिलों में दूसरे चरण में होगी वोटिंग, वोटर्स का पूरा डिटेल यहां पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




