बिहार से दिल्ली डेपुटेशन पर गए दो सीनियर IAS अधिकारी, अनुपम कुमार और बंदना प्रेयषी को केंद्र में मिली नई जिम्मेदारी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 27 Apr 2026 9:06 PM

विज्ञापन

आईएएस बंदना प्रेयषी और अनुपम कुमार की तस्वीर

Bihar News: बिहार कैडर के दो वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुपम कुमार और बंदना प्रेयषी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजा गया है. दोनों को केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव स्तर की जिम्मेदारी मिली है और वे 1 मई से नया पदभार संभालेंगे.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार कैडर के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को राज्य सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव कर दिया है. 2003 बैच के आईएएस अनुपम कुमार और बंदना प्रेयषी अब दिल्ली में नई जिम्मेदारियां संभालेंगे. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.

अनुपम कुमार को केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है. वहीं, बंदना प्रेयषी को उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय में संयुक्त सचिव (उर्वरक) के पद पर नियुक्ति मिली है. दोनों अधिकारी 1 मई से अपना नया पदभार संभाल सकते हैं.

बिहार में महत्वपूर्ण पदों पर थे तैनात

प्रतिनियुक्ति से पहले अनुपम कुमार बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव थे. वहीं, बंदना प्रेयषी समाज कल्याण विभाग में सचिव के रूप में कार्यरत थीं. दोनों अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों में अहम भूमिका निभाई है.

चंद्रशेखर सिंह को मिला अतिरिक्त प्रभार

दोनों अधिकारियों के दिल्ली जाने के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव चंद्रशेखर सिंह को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसके अलावा वे संसदीय कार्य सचिव और बिहार विकास मिशन के निदेशक की जिम्मेदारी भी संभालेंगे.

नीतीश के भरोसेमंद माने जाते हैं अनुपम कुमार

अनुपम कुमार 2003 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं. वे मुजफ्फरपुर और नालंदा सहित कई जिलों में जिलाधिकारी रह चुके हैं. लंबे समय तक मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात रहने के कारण उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भरोसेमंद अधिकारियों में गिना जाता है.

तेज-तर्रार छवि की अधिकारी हैं बंदना प्रेयषी

बंदना प्रेयषी भी 2003 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और अपनी तेज-तर्रार कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से एमफिल की पढ़ाई की है. शुरुआती दौर में भोजपुर और बाढ़ में एसडीओ रहीं, इसके बाद सीवान, भागलपुर और गया में डीएम के रूप में कार्य किया. वे पहले भी 2014 से 2019 तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रह चुकी हैं.

प्रतिमा सतीश कुमार भी हाल में गईं दिल्ली

इसी क्रम में 2002 बैच की आईएएस अधिकारी प्रतिमा सतीश कुमार को भी हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजा गया है. उन्हें जनजातीय कार्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव स्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इससे पहले वे बिहार सरकार में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव थीं.

Also Read: गोपालगंज में बॉयफ्रेंड से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी लड़की, परिजनों के लिखित आश्वासन के बाद उतरी नीचे

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन