औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, पुल से नदी में गिरा ऑटो, 8 लोगों की हालत नाजुक

पुल से नीचे गिरी ऑटो की तस्वीर
Bihar News: औरंगाबाद के रफीगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. धावा नदी पर बने पुल से एक सवारियों से भरा ऑटो अचानक पलट गया. इस घटना में 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
Bihar Road Accident: बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. नीमा चतुर्भुज गांव के पास धावा नदी पर बने पुल से सवारियों से भरा ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया. इस हादसे में ऑटो में सवार सभी 12 लोग घायल हो गए.
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. स्थानीय लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी.
इन लोगों की हुई पहचान
घायलों की पहचान ढोसिला कला गांव निवासी आशा कुमारी (36), पुनीता देवी (33), रूना देवी (28), शौर्य कुमार (8), पियूष (10), संतोष कुमार (12), रूकुमचक गांव निवासी मो. मोहिदीन (65), सुफल चौहान (60), साहों कर्मा निवासी प्रीति देवी (30), कोमल कुमारी (4), खुदवा थाना क्षेत्र के चंदा-पिसाय निवासी दूधेश्वर यादव (90) और शिवगंज निवासी लालू प्रजापति (40) के रूप में हुई है.
8 घायलों की हालत गंभीर
घायलों में आशा देवी, कोमल कुमारी, लालू प्रजापति, प्रीति देवी, सुफल चौहान, मो. मोहिदीन, पुनीता देवी और रूना देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.
खरीदारी कर लौट रहे थे सभी यात्री
मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोग रफीगंज बाजार से खरीदारी कर अपने-अपने गांव और रिश्तेदारों के घर लौट रहे थे. इसी दौरान धावा नदी के पुल पर ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हो गया.
स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को बचाया और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. समय रहते मदद मिलने से कई लोगों की जान बच सकी.
स्थानीय लोगों के अनुसार, धावा नदी पर बना यह पुल पहले भी कई बार हादसों का कारण बन चुका है. बावजूद इसके, सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे लोगों में आक्रोश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




