डे-नाइट टूर्नामेंट के फाइनल में गोसाईंपुर ने शील्ड पर जमाया कब्जा

डे-नाइट टूर्नामेंट के फाइनल में गोसाईंपुर ने शील्ड पर जमाया कब्जा
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में एचपीएल युवा क्रिकेट क्लब की अगुवाई में आयोजित एक दिवसीय डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया. गोसाईंपुर की टीम ने फाइनल शील्ड पर कब्जा जमाया. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हसनगंज प्रीमियर लीग सीजन दो का फाइनल मुकाबला फारबिसगंज बनाम गोसाईंपुर के बीच खेला गया. जिसमें फारबिसगंज की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोसाईंपुर की टीम ने निर्धारित 6 ओवर में दो विकेट पर 104 रन बनाया. फारबिसगंज की टीम ने 6 ओवर में बिना विकेट खोए 72 रन ही बना पायी. गोसाईंपुर की टीम ने 32 रन से मैच जीत लिया. मैन ऑफ द मैच से वीरु नायक को सम्मानित किया. मैन ऑफ द सीरीज सद्दाम को मिला. विनर गोसाईं टीम को 31 हजार नगद व ट्राफी से नवाजा. रनर फारबिसगंज टीम को 21 हजार नगद व ट्राफी से नवाजा गया. एचपीएल सीजन दो कमेटी के सभी सदस्य, सैकड़ों खेल प्रेमी व ग्रामीण मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




