विषहरिया में लगी आग, दो परिवारों के घर जले

Published at :28 Jan 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

अगलगी की इस घटना में पीड़ित परिवार का लाखों का संपत्ति जलकर राख हो गया

विज्ञापन

कोढ़ा. थाना क्षेत्र के विषहरिया पंचायत के वार्ड पांच में अचानक आग लग गयी. आग लगने के कारण दो परिवारों का दो घर जलकर राख हो गया. आग की लपटें काफी भयावह हो गयी. हालांकि स्थानीय ग्रामीणों की सहयोग से आग पर काबू पाया गया. अगलगी की इस घटना में पीड़ित परिवार का लाखों का संपत्ति जलकर राख हो गया. विषहरिया ग्राम के सुभाष चंद्र यादव, निरंजन यादव का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. आग इतनी भयावह थी कि स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत अग्निशमन केंद्र को सूचित किया. दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस घटना में एक मवेशी गाय की जलकर मौत हो गयी. जबकि दो गायें बुरी तरह झुलस गयी. यह हादसा परिवार के लिए गहरा सदमा साबित हुआ है. घटना की जानकारी पर पहुंची राजस्व कर्मचारी ममता चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. घटनास्थल पर पहुंचे पंचायत के मुखिया अभिनंदन प्रसाद सिंह, सरपंच अरुण ठाकुर, समाजसेवी महेश्वरी प्रसाद यादव ने घटना पर गहरी चिंता जाहिर की. उन्होंने सरकार व विभाग से पीड़ित परिवारों के लिए शीघ्र और उचित सहायता की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन