पैक्स में धान खरीददारी नहीं होने से किसान परेशान

पैक्स में धान खरीददारी नहीं होने से किसान परेशान
बलिया बेलौन शिकारपुर पंचायत के पैक्स द्वारा धान खरीददारी नहीं होने से किसान परेशान हैं. विवश होकर औने-पौने दाम में बिचौलिए के पास धान बिक्री करने को किसान विवश हैं. किसान असीम, इश्तियाक, अनसार, कायदे आजम, शमसाद, अबु जफर, उस्मान आदि ने बताया की शिकारपुर पैक्स द्वारा अब तक धान खरीददारी शुरू नहीं होने से किसानों को धान का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है. पैक्स अध्यक्ष फहीम रेजा उर्फ पप्पू ने बताया कि शिकारपुर पैक्स को धान खरीददारी के लिए अभी तक अधिकृत नहीं किया गया है. जिसके कारण धान की खरीददारी समय पर शुरू नहीं हो सका है. विभाग द्वारा आदेश मिलते ही धान की खरीददारी शुरू की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










