काठगोदाम से ठाकुरनगर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, छपरा और बरौनी के लोगों को होगा फायदा, टाइमिंग जानिए

Updated at : 13 Mar 2026 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar-Special-Train-News

सांकेतिक फोटो

Bihar Special Train: रेलवे ने यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई व्यवस्था की है. काठगोदाम से ठाकुरनगर के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. नवरात्रि मेले के दौरान मैहर स्टेशन पर कई ट्रेनों को 5 मिनट का टेम्पररी स्टॉपेज दिया गया है. इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

Bihar Special Train: रेलवे ने लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों के लिए काठगोदाम और ठाकुरनगर के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इसके साथ ही नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कुछ ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर टेम्पररी स्टॉपेज भी दिया गया है.

काठगोदाम-ठाकुरनगर स्पेशल ट्रेन के बारे में जानिये

गाड़ी संख्या 05030 काठगोदाम-ठाकुरनगर स्पेशल ट्रेन 15 मार्च को काठगोदाम से सुबह 10 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन रास्ते में कई स्टेशनों पर रुकते हुए आगे बढ़ेगी. सोमवार करीब 2:05 बजे यह छपरा पहुंचेगी, फिर सुबह 5:15 बजे बरौनी और 8:45 बजे कटिहार पहुंचेगी. इसके बाद अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए ट्रेन रात 8:40 बजे ठाकुरनगर पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी संख्या 05029 ठाकुरनगर-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन 18 मार्च को ठाकुरनगर से सुबह 10:20 बजे चलेगी. यह ट्रेन उसी रूट से वापस आएगी और रात 10:20 बजे कटिहार पहुंचेगी. इसके बाद गुरुवार 1:15 बजे बरौनी और सुबह 5:15 बजे छपरा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए रात 11:30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस स्पेशल ट्रेन के चलने से यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा मिलेगी और भीड़ कम करने में मदद मिलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मैहर स्टेशन पर भी रुकेगी कुछ ट्रेनें

नवरात्रि मेले के दौरान मैहर में माता शारदा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों का मैहर स्टेशन पर 5 मिनट का टेम्पररी स्टॉपेज देने का फैसला किया है.

21 से 28 मार्च के बीच चलने वाली 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर दोपहर 3:05 बजे पहुंचेगी और 3:10 बजे आगे के लिए रवाना होगी. 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस 23 से 30 मार्च के बीच मैहर में सुबह 11:40 बजे पहुंचेगी और 11:45 बजे निकलेगी.

ट्रेन नंबर- 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 21 से 28 मार्च के बीच मैहर में 11:25 बजे पहुंचेगी और 11:30 बजे रवाना होगी. जबकि 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस 23 से 30 मार्च के बीच सुबह 10:40 बजे पहुंचेगी और 10:45 बजे आगे जाएगी. इसके अलावा 17610 पूर्णा जंक्शन-पटना एक्सप्रेस भी 19 से 26 मार्च के बीच मैहर में सुबह 10:40 बजे पहुंचकर 10:45 बजे आगे के लिए रवाना होगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में 50 kmph से चलेगी हवा, IMD ने सभी जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

बिहार में 5वीं सीट के लिए फंसा पेंच, आखिरी 15 घंटे में खुलेगा राज, NDA विधायकों को वोटिंग से ठीक पहले मिलेगा टारगेट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन