दस दिन पहले महिला ने खायी थी जहर, इलाज के दौरान हो गयी मौत

Updated:
विज्ञापन
दस दिन पहले महिला ने खायी थी जहर, इलाज के दौरान हो गयी मौत

दस दिन पहले महिला ने खायी थी जहर, इलाज के दौरान हो गयी मौत

विज्ञापन

कदवा कदवा थाना क्षेत्र के भोगांव पंचायत के कंताडीह गांव में प्रेम विवाह के नौ साल बाद पत्नी ने जहर पी ली. जिसके बाद महिला को इलाज के लिए भरती कराया गया था. जहां करीब दस दिनों तक इलाज चलने के बावजूद महिला की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार लगभग नौ वर्ष पूर्व शौकत, पिता कादिर जो महाराष्ट्र में काम करते हैं. वहीं एक हिंदू लड़की के साथ प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद दोनों का जीवन सामान्य रूप से कंताडीह गांव में चल रहा था. करीब 10 दिन पहले अचानक महिला ने किसी कारणवश जहर खा लिया. जहर खाने के पीछे क्या कारण था, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी तक सामने नहीं आयी है. घटना के बाद परिजनों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया था. जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. मौत के बाद किसी व्यक्ति द्वारा कदवा पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. कदवा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पायेगा. बताया जा रहा है कि 9 वर्षों में एक भी बच्चा नहीं हुआ है. मृतका का वर्तमान नाम बीवी नाजिरा बताया गया है. कदवा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन