वार्ड स्तर की योजना निर्माण में जलवायु अनुकूल योजनाओं को जोड़ने पर जोर

Updated at : 19 Dec 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
वार्ड स्तर की योजना निर्माण में जलवायु अनुकूल योजनाओं को जोड़ने पर जोर

वार्ड स्तर की योजना निर्माण में जलवायु अनुकूल योजनाओं को जोड़ने पर जोर

विज्ञापन

कोढ़ा दो दिवसीय जलवायु समर्थ शहरीकरण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को दूसरे दिन का प्रशिक्षण सत्र व्यावहारिक प्रशिक्षण, कार्ययोजना निर्माण तथा स्थानीय स्तर पर जलवायु अनुकूल कदमों को लागू करने की रणनीतियों पर विशेष जोर दिया गया. जिले के मुसापुर कोढ़ा में सेवा भारत एवं विकास प्रबंधन संस्थान (डीएमआई) के के संयुक्त तत्वावधान आयोजित कार्यशाला के अंतिम दिन विशेषज्ञों की ओर से प्रतिभागियों को जलवायु परिवर्तन से जुड़े स्थानीय मुद्दों की पहचान कर उन्हें वार्ड स्तर की योजनाओं में शामिल करने का तरीका बताया गया. वर्षा जल संचयन, अपशिष्ट प्रबंधन, हरित आवरण बढ़ाने और ऊर्जा दक्ष उपायों को व्यवहार में लागू करने पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया. जनप्रतिनिधियों को प्रेरित किया गया कि वे अपने-अपने वार्डों में समुदाय को स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरणीय संरक्षण के प्रयासों में सक्रिय रूप से जोड़ें. नगर पंचायत स्तर पर योजनाओं की मॉनिटरिंग, रिपोर्टिंग एवं शहरी सेवाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए नये तरीकों पर भी सत्र आयोजित किया गया. कार्यशाला के समापन सत्र में सभी प्रतिभागियों यथा नगर पंचायत कोढ़ा के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह, उप मुख्य पार्षद रंजना राजन सहित सभी 11 वार्डों के वार्ड आयुक्तों एवं अन्य प्रतिभागियों को जलवायु समर्थ शहरीकरण प्रशिक्षण के सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किया. डीएमआई से अमृता धीमन, आलोक एवं चंदन तथा सेवा भारत से नेहुल, अमित, पूनम पांडे, संदीप, रामूका, अंजना, रंजू और पूजा विश्वास , हसन अंजलि आदि ने सत्र संचालन में सहयोग किया. सभी सहयोगी संस्थानों ने प्रशिक्षण के दौरान मार्गदर्शन, तकनीकी जानकारी और आवश्यक संसाधन प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन