किसानों को मिलेगा जमीन का चार गुना दाम, वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के लिए एडीएम ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Valmikinagar Airport: पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर हवाई अड्डे के विस्तार की प्रक्रिया तेज हो गई है. रनवे और टर्मिनल के लिए करीब 18 एकड़ अतिरिक्त जमीन की जरूरत है. प्रशासन ने किसानों से बातचीत शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Valmikinagar Airport: पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में भारत-नेपाल सीमा के पास वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर प्रशासन ने काम तेज कर दिया है. इस दिशा में गुरुवार को अधिकारियों की एक टीम हवाई अड्डे पहुंची और विस्तार काम में आ रही दिक्कतों की समीक्षा की. एडीएम राजीव रंजन सिन्हा के नेतृत्व में हुई इस इंस्पेक्शन के दौरान बताया गया कि एयरपोर्ट के रनवे को बढ़ाने और टर्मिनल बनाने के लिए मौजूदा जमीन काफी नहीं है. इसके लिए करीब 18 एकड़ एक्स्ट्रा जमीन की जरूरत पड़ेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
बैठक करते अधिकारी

प्रशासन ने क्या बताया

प्रशासन के अनुसार इस जमीन में लगभग 12 एकड़ रैयती यानी निजी जमीन है, जबकि छह एकड़ सरकारी जमीन है. निजी जमीन के अधिग्रहण के लिए किसानों से सहमति लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अगर जमीन मालिक सहमत होते हैं तो सरकार उन्हें एमवीआर के चार गुना तक मुआवजा देकर जमीन लेगी.

इसी मुद्दे को लेकर हवाई अड्डा परिसर में रैयती जमीन के मालिकों के साथ बैठक भी की गई. अधिकारियों ने उन्हें योजना के बारे में जानकारी दी और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया समझाई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आपात स्थिति में फाइटर जेट की हो सकेगी लैंडिंग

अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट के विस्तार के बाद यहां से 19 सीट वाले छोटे विमानों की उड़ान शुरू करने की योजना है. इसके साथ ही यह जगह इंटरनेशनल बॉर्डर के करीब होने के कारण एमरजेंसी सिचुएशन में फाइटर जेट की लैंडिंग की सुविधा भी विकसित की जाएगी.

गंडक बैराज के निर्माण के समय वाल्मीकिनगर में हवाई पट्टी बनाई गई थी, लेकिन अब तक यहां रेगुलर विमान सेवा शुरू नहीं हो पाई है. हाल ही में सम्राट चौधरी ने लगभग 38.64 करोड़ रुपये की लागत से एयरपोर्ट एक्सपेंशन के लिए विभागीय स्तर पर टेंडर जारी होने की जानकारी दी थी.

अब राज्य सरकार की इस कदम के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही यहां फ्लाइट सर्विस शुरू होगी और इलाके का विकास होगा.

इसे भी पढ़ें: पटना में बिना गैस दिए ही भेज दिया डिलीवरी सक्सेसफुल का मैसेज, डिलीवरी बॉय पर हुई FIR

पटना से सुपौल तक गैस सप्लाई पर डीएम सख्त, अफसरों की छुट्टियां रद्द, गड़बड़ी करने वाले नपेंगे

पूर्णिया में बोले सीएम नीतीश, अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी नौकरी और रोजगार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन