मुर्गा फार्म की दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Updated at : 11 Mar 2026 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
मुर्गा फार्म की दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

मुर्गा फार्म की दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

विज्ञापन

फलका फलका थाना क्षेत्र के बरेटा-कोस्कीपुर गांव के समीप संचालित एक मुर्गा फार्म से उठ रही तेज दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए स्टेट हाईवे 77 को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया. आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए और टायर जलाकर अपना विरोध जताया. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि मुर्गा फार्म से निकलने वाली गंदी दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. दुर्गंध के कारण गांव में बीमारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि उक्त मुर्गा फार्म को आबादी वाले क्षेत्र से हटाकर किसी अन्य स्थान पर स्थापित किया जाय. ग्रामीणों के अनुसार लंबे समय से इस समस्या को लेकर संबंधित लोगों को अवगत कराया जा रहा था. लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा. फलका थानाध्यक्ष रवि कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उनके साथ जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज मंडल भी पहुंचे. आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया. अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त कर दिया. जिसके बाद आवागमन फिर से सामान्य हो सका.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन