पूर्व डिप्टी सीएम ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

Updated at : 11 Mar 2026 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व डिप्टी सीएम ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

पूर्व डिप्टी सीएम ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

विज्ञापन

कटिहार पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद प्राणपुर प्रखंड के बरझल्ला में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के साथ समृद्धि यात्रा के क्रम में कल 13 मार्च को कटिहार पहुंचेंगे. क्रियान्वित योजनाओं का जायजा लेंगे. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार ने पिछले 20 वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बहुआयामी प्रगति की है. मुख्यमंत्री की यह यात्रा विकास को समृद्धि में बदलने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए है. मकसद कटिहार में विकास कार्यों के रफ्तार का जायजा लेना है. मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के क्रम में जिले में करोड़ों रुपए की लागत से कई योजनाओं का शुभारंभ किया था. प्रगति का वे जायजा लेंगे एवं आर्थिक विकास, रोज़गार, ग्रामीण समृद्धि तथा बुनियादी ढांचे से संबंधित सात निश्चय-3 के तहत क्रियान्वित की जाने वाली योजनाओं पर चर्चाएं होंगी. मौके पर लख्खी प्रसाद महतो, वीरेंद्र यादव, बबन कुमार झा, अमित कुमार गुप्ता, प्रभाकर झा, शेखर जयसवाल, प्रमुख अमित साह, प्रखंड जदयू अध्यक्ष लड्डू सिंह, प्राणपुर पंचायत के मुखिया प्रमोद सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन