हेलमेट छोड़ बाइक ले भागा चोर
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 14 Apr 2026 6:23 PM
हेलमेट छोड़ बाइक ले भागा चोर
कटिहार. बाबा साहेब की जयंती मनाने पहुंचे एक शख्स की बाइक आंबेडकर चौक से दिनदहाड़े चोरी हो गयी. जबकि उस स्थान पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात थे. लोगों की भी काफी भीड़ लगी हुई थी. इसके बावजूद चोर बड़ी चालाकी से बाइक सभी लोगों के आंखों के सामने चुरा कर चलता बना. कोढ़ा थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव निवासी अंसारी ने घटना के बारे में बताया कि वह अपनी बाइक से आंबेडकर चौक बाबा साहेब की जयंती मनाने के लिए पहुंचे थे. आंबेडकर चौक के समीप ही उन्होंने अपना बाइक लगायी. उसके ऊपर हेलमेट रखकर वह बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने चले गये. जब 20 मिनट के बाद वह वापस अपने बाइक लेने पहुंचे तो उनका हेलमेट उसी जगह पर रखा हुआ था. लेकिन उनका बाइक वहां से गायब था. पीड़ित ने इस चोरी को लेकर सहायक थाना में मामला दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










