आरडीएस कॉलेज सालमारी में 28वें प्राचार्य के रूप में डॉ सतीशचन्द्र ने लिया पदभार

आरडीएस कॉलेज सालमारी में 28वें प्राचार्य के रूप में डॉ सतीशचन्द्र ने लिया पदभार
– नियमित वर्ग संचालन व छात्रों की समस्याओं को दूर करना पहली प्राथमिकता कटिहार पूर्णिया विश्वविद्यालय का जिले का एकमात्र अनुमंडल स्तरीय अंगीभूत इकाई आरडीएस कॉलेज सालमारी में बुधवार को डॉ सतीशचन्द्र मिश्रा ने 28वें प्राचार्य के रूप में पदभार लिया. पदभार ग्रहण के बाद अपने प्राथमिकता को साफ करते हुए कहा कि कॉलेज में पठन पाठन नियमित और शिक्षक अपने समय पर आये. इसके प्रति किसी तरह की नरमी नहीं बरतने की अंदेशा को जाहिर कर दिया. मालूम हो कि पूर्व प्राचार्य डॉ दिलीप कुमार यादव के 31 जनवरी को सेवानिवृति के बाद पूर्णिया विवि प्रशासन द्वारा 17 फरवरी को केबी झा कॉलेज के वाणिज्य विभाग के वरीय शिक्षक डॉ सतीश चन्द्र मिश्रा के नाम प्राचार्य के लिए अधिसूचना जारी किया गया था. रामदेव शारदा महाविद्यालय सालमारी के नए प्राचार्य डॉ सतीश चंद्र मिश्रा को अभाविप के सदस्यों ने भगवा अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित कुमार, मनोज पोद्दार, पूर्वी जिला सलमारी के जिला संयोजक के नेतृत्व में अभाविप ने नये प्राचार्य से छात्र हित में कॉलेज को बेहतर बनाने की अपेक्षा जाहिर की. मौके पर आभाविप के प्रदेश कार्यकारी सदस्य रोहित कुमार एवं मनोज पोद्दार समेत अन्य मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




