मौनी अमावस्या पर काढागोला गंगा में स्नान करेंगे श्रद्धालु, महाप्रसाद व गंगा आरती होगी

Published at :28 Jan 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर काढागोला गंगा में स्नान करेंगे श्रद्धालु, महाप्रसाद व गंगा आरती होगी

निर्मल अद्दैत आश्रम बरारी के सहयोग से गंगा आरती व महाप्रसाद का होगा भव्य आयोजन

विज्ञापन

बरारी. गंगा घाट पर कुंभ स्नान को लेकर श्रीगांधी स्मृति भवन गुरुबाजार में ग्रामीणों की बैठक में निर्णय लिया गया कि निर्मल अद्दैत आश्रम बरारी व ग्रामीणों के सहयोग से मौनी अमावस्या काढागोला गंगा कुंभ स्नान एवं गंगा आरती व महाप्रसाद का भव्य आयोजन होगा. गंगा कुंभ स्नान को लेकर पूरी टीम देर संध्या से गंगा किनारे जाकर सामियाना आदि लगाने का काम में जुट गये. राजकिशोर यादव ने बताया कि ग्रामीण सहित गंगा समग्र की टीम सहित लोग कार्यक्रम की तैयारी में जुट गये हैं. कार्यक्रम की जानकारी स्थानीय प्रशासन को भी दी गई है. बैठक में जिला पार्षद गुणसागर पासवान, दक्षिण भंडारतल मुखिया इब्राहिम, सरपंच सरदार अरजुन सिंह, नागेन्द्र चौरसिया, दिलीप ठाकुर, सत्यनारायण चौरसिया, राजकुमार पंडित, राजकुमार मेहता, भानु कुमार, सुबोध व्यास, सियाराम महतो, दीपक चौधरी, नंदलाल महतो, मनोज साह, जीवछ गुप्ता, भगवान राम, सिंगेश्वर महतो, छोटेलाल महतो, अमित कुमार, राधे चौधरी, सुशील राय, दीपक चौधरी, मुन्ना महतो, अभिचारन महतो, राजकुमार पंडित, नागेंद्र चौरसिया सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन