पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को मिलेगा 2-2 लाख सहायता राशि

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 12 Apr 2026 6:33 PM

विज्ञापन

पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को मिलेगा 2-2 लाख सहायता राशि

विज्ञापन

प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति ने घटना पर जताया शोक कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के डागपुर स्थित बकरी फार्म के पास शनिवार शाम भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत व 31 लोगों के घायल होने मामले में देश के शीर्ष नेताओं ने गहरा दुख जताया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है. साथ ही अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं. यह हादसा पूरे इलाके को झकझोर देने वाला साबित हुआ है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन