फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने मांगों का ज्ञापन मंत्री को सौंपा

Published at :03 Feb 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने मांगों का ज्ञापन मंत्री को सौंपा

फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने मांगों का ज्ञापन मंत्री को सौंपा

विज्ञापन

कटिहार फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के बैनर तले डीलरों ने सोमवार को अपनी आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन खाद आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह को सौंपा. मंत्री पटना जाने के क्रम में संगठन के पदाधिकारी रेलवे स्टेशन पर मंत्री से मिले. अपना ज्ञापन सौंपा. साथ ही डीलरों ने कहा कि पटना के गर्दनीबाग में हमारे बुजुर्ग डीलर अंबिका यादव पिछले 20 जनवरी से आमरण अनशन पर बैठे है. लेकिन सरकार की और से अब तक उनसे वार्ता करने के लिए नहीं पहुंची हुई है. जो काफी निंदनीय है. संगठन के जिला सचिव संजीव कुमार, संगठन संयोजक राजीव कुमार पूर्वे ने कहा कि हम सभी डीलर अंबिका यादव के समर्थन और उनके प्रदर्शन को मजबूत करने को लेकर एक फरवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं. जब तक हमारी मांगों को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं की जाती है. तब तक हमारा हड़ताल यूं ही जारी रहेगा. हालांकि खाद आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह ने डीलरों से बात करते हुए आश्वस्त किया कि आप सभी अपना हड़ताल को समाप्त करें. जहां तक हो सकेगा हम आपकी मांगों पर विचार करते हुए पहल करेंगे. साथ ही मंत्री सिंह ने कहा कि हम हमेशा आपसे वार्ता करने के लिए तैयार है. जो बुजुर्ग अंबिका यादव आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं. वह अपना प्रदर्शन समाप्त करें. हम आपकी बातों को सुनने के लिए हमेशा तैयार है. मंत्री ने सभी डीलरों को आश्वासन दिया कि आपकी हर मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे. जहां तक हो सकेगा इस पर सकारात्मक पहल भी की जायेगी. इस अवसर पर सुभाष कुमार सिंह, अमित राजपाल, अनिल कुमार पासवान, सोहन प्रसाद, सुनील कुमार घोष, अशोक केसरी,बिहारीलाल दास, सूजन घोस, लालचंद प्रसाद, बिनोद साह, चंद्रशेखर मालिक आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन